फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध खनन मामले में सीबीआई ने खंगाले डीएम बी चंद्रकला के दस्तावेज, नेताओं और कारोबारियों में दहशत

Wed, 23 Jan 2019 02:18 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 23 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
cbi team reached hamirpur to investigate illegal mining in up
दस्तावेज ले जाती सीबीआई की टीम
पूर्व की सपा सरकार में आईएएस बी चंद्रकला जिले की डीएम थी। 15 अप्रैल 2012 से जून 2014 तक के कार्यकाल में 59 मौरंग खनन पट्टे बी चंद्रकला ने जारी किए थे। मौरंग के पट्टों में नियमों की अनदेखी करने के भी आरोप लगे हैं। मंगलवार को खनिज भवन पहुंच कर सीबीआई की टीम ने डीएम बीचंद्र कला के पुराने दस्तावेजों के साथ अन्य दस्तावेज भी खंगाले हैं। सीबीआई के बढ़ते कदमों की वजह से नेताओं और कारोबारियों में दहशत है। 


हमीरपुर जिले में सीबीआई की टीम मंगलवार को जांच के लिए खनिज भवन कार्यालय पहुंची। यहां करीब पांच घंटे रुककर जांच की और अभिलेख खंगाले। सीबीआई ने पट्टों के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद अधिकारी मौदहा बांध गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। यह भी चर्चा रही कि सुबह टीम ने शहर से लगी एक मौरंग खदान का भी निरीक्षण किया है।
 
cbi team reached hamirpur to investigate illegal mining in up
खनन विभाग के गेट पर लगा रहा ताला
अवैध खनन मामले में जांच कर रही सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार से शहर में डेरा डाले है। सोमवार को सीबीआई टीम मौदहा बांध गेस्ट हाउस में ही रही। देर शाम खनन मामले में जनहित याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट भी गेस्ट हाउस पहुंचे। उसके बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे टीम कलक्ट्रेट परिसर स्थित खनिज भवन कार्यालय पहुंची। जहां अवैध खनन मामले से संबंधित दस्तावेजों की फोटो कापी को टीम ने अपने कब्जे में लिया।
 
cbi team reached hamirpur to investigate illegal mining in up
सीबीआई टीम के अधिकारी
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीम खनिज कार्यालय से निकलकर वापस गेस्ट हाउस चली गई। कार्रवाई के दौरान खनिज कार्यालय के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। यहां मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। जिससे कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जा सका। पूर्व की सपा सरकार में आईएएस बी चंद्रकला जिले की डीएम थी। 15 अप्रैल 2012 से जून 2014 तक के कार्यकाल में 59 मौरंग खनन पट्टे बी चंद्रकला ने जारी किए थे। मौरंग के पट्टों में नियमों की अनदेखी करने के भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi team reached hamirpur to investigate illegal mining in up
डेमो पिक
इन पट्टों को हाईकोर्ट इलाहाबाद ने निरस्त किया था। इसके बाद भी खनन का खेल चलता रहा। सूत्रों के अनुसार बी चंद्रकला के कार्यकाल में जारी किए गए मौरंग खनन के पट्टों से संबंधित अभिलेखों की जांच कर उन्हीं दस्तावेजों की फोटो कापी सीबीआई ने अपने कब्जे में ली है। टीम ने खनन विभाग कार्यालय में बंद कमरे में काफी देर तक फाइलें खंगाली।
विज्ञापन
cbi team reached hamirpur to investigate illegal mining in up
याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि सीबीआई अवैध खनन मामले में आईएएस बी चंद्रकला, खनिज अधिकारी रहे मुईनउद्दीन, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, सत्यदेव दीक्षित, दिनेश मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड बाबू रामऔतार, खनिज विभाग के रिटायर्ड लिपिक रामआसरे समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर विवेचना कर रही है। अवैध खनन से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। बताया जिले में मौरंग खनन के 31 पट्टा धारकों की सूची सीबीआई को दे दी गई है। इन पट्टा धारकों ने पर्यावरण की फर्जी ईआईए रिपोर्ट बनवाकर फर्जीबाड़ा किया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed