फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा के गढ़ में भगावाधारी ने भरी हुंकार, कहा...मुलायम-अखिलेश का नहीं, अब भाजपाइयों का है इटावा

Sat, 06 Apr 2019 05:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
bjp leader attack on akhilesh yadav before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा के गढ़ में हुंकार भरकर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को खुली चुनौती दी है। इटावा में भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया का नामांकन कराने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को अखिलेश, मायावती और राहुल पर जमकर निशाने साधे। बोले कि वे यह बताने यहां आए हैं कि अब इटावा मुलायम व अखिलेश का नहीं बल्कि भाजपाइयों का है। 



 

bjp leader attack on akhilesh yadav before lok sabha elections 2019
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : अमर उजाला
पर्चा दाखिल कराने के बाद कलक्ट्रेट परिसर में मीडिया ने पहला सवाल एक चुनावी सर्वे को लेकर किया। उनसे पूछा कि यूपी में गठबंधन 50 से अधिक सीटें जीत रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने इसे प्रायोजित बताया और कहा कि असल सर्वे खुद जनता बोल रही है। बीजेपी यूपी में न सिर्फ 73 प्लस को लेकर पूरी तरह सफल होने जा रही है। बल्कि देश में भी सबसे अधिक सीटें आ रही हैं।


 
bjp leader attack on akhilesh yadav before lok sabha elections 2019
महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री योगी को मुस्लिम तुष्टिकरण के संदर्भ में आयोग से मिले नोटिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बचाव करते हुए कहा कि यहां जो मुस्लिम तुष्टीकरण करते थे। उनके बारे में तथ्यों की जानकारी देना, कोई गलत बात नहीं है। उनसे जब यह सवाल किया गया कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा साउथ में पहुंचे। यह किसी रणनीति का हिस्सा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader attack on akhilesh yadav before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि राहुल ने अमेठी के लोगों को छला है। उन्होंने कोई काम नहीं किया। स्मृति ईरानी ने वहां दिल से लगाकर काम किया। इसी से घबराकर राहुल दक्षिण गए हैं। लगता है कि उन्होंने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के यह बयान कि भाजपा ने गरीबों को और गरीब बना दिया, को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते सवाल दागा कि अखिलेश यादव कौन सी फैक्टरी चला रहे थे, जो 300 कमरे का होटल बना रहे हैं।

 
विज्ञापन
bjp leader attack on akhilesh yadav before lok sabha elections 2019
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव
मायावती कौन सा उद्योग चला रहीं कि जो हर वर्ष 46 करोड़ रुपये इनकम टैक्स भरती हैं। कांग्रेस का 72 हजार रुपये सालाना देने की योजना को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ढकोसला बताया।  उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हर गांव के विद्युतीकरण का वादा किया गया था। वो क्यों पूरा नहीं कर पाए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed