फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने गोद लिए 500 स्कूल, 17 जनपदों के लिए बनाई गई कुछ तरह की योजना 

Sun, 07 Jan 2018 08:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
BJP adopted five hundred school
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 5000 स्कूलों को लेकर बनी है योजना
भाजपा ने कानपुर-बूुंदेलखंड क्षेत्र में प्राथमिक स्कूलों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक 500 स्कूलों को गोद लिया जा चुका है। कानपुर क्षेत्र के सभी17 जनपदों में पांच हजार से अधिक स्कूलों को गोद लेने की योजना है।

 

BJP adopted five hundred school
हानगर में अभी तक 80 स्कूलों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोद लिया
प्रदेश सरकार हर जिले में एक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस बीच पार्टी की तरफ से प्रदेश भर के स्कूलों को बेहतर करने का बीड़ा उठाया गया है। महानगर में 80 स्कूलों को भाजपा ने गोद ले लिया है। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला, क्षेत्र स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के जो कार्यकर्ता स्कूल गोद लेना चाहते हैं, उनको भी इस अभियान में शामिल किया गया है। स्कूलों का चयन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार है।

 

BJP adopted five hundred school
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 5000 स्कूलों को लेकर बनी है योजना

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि उन्होंने शास्त्री नगर के कन्या विद्यालय को गोद लिया है। यहां पर पानी के लिए बोरिंग करा दी गई है। अभी स्कूल में छुट्टी चल रही है। जिस दिन स्कूल खुलेगा, बच्चों को स्वेटर दिए जाएंगे। साथ में दो कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP adopted five hundred school
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 5000 स्कूलों को लेकर बनी है योजना
इस तरह विकसित करेंगे स्कूल
भवन की मरम्मत कराएंगे। बच्चों को किताबें, कॉपी, ड्रेस उपलब्ध कराएंगे। हर तीन-चार दिन में एक बार स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे। पानी, बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराएंगे।

 

विज्ञापन
BJP adopted five hundred school
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 5000 स्कूलों को लेकर बनी है योजना
इन सभी ने गोद लिए हैं स्कूल

कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी मसवापुर प्राथमिक विद्यालय, एमएलसी अरुण पाठक प्राथमिक स्कूल कृष्ण नगर जवाहर नगर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी शास्त्री नगर कन्या विद्यालय, जिला उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी शास्त्री नगर श्रमिक कल्याण परिषद के अलावा सभी विधायक भी शामिल हैँ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed