{"_id":"5a50e8114f1c1bce6d8b8328","slug":"singer-aman-yadav-song-tanha-raha-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर छाया कानपुर के अमन का ‘तन्हा रहा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब पर छाया कानपुर के अमन का ‘तन्हा रहा’
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
सिंगर अमन यादव
कानपुर के अमन यादव का ‘तन्हा रहा’ वीडियो सॉन्ग यूट्यब पर अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं। दस लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। कुल मिलाकर यह म्यूजिक वीडियो लाखों लोगों ने खूब पसंद किया है।
बचपन से ही संगीत की ओर रुझान
सिंगर अमन यादव
कानपुर के दीनदयाल नगर में रहने वाले 19 वर्षीय अमन यादव सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। अमन का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान रहा है। कक्षा सात में उन्होंने जाने-माने ध्रुपद गायक विनोद कुमार द्विवेदी से गायन सीखना शुरू किया। मार्च 2017 में अमन ने अपना म्यूजिक वीडियो ‘तन्हा रहा’ बनाया और उसका यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इसे मार्च से अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही अलग-अलग संगीत वेबसाइटों से इसे 10 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह गाना अमन के भाई अभिषेक ने लिखा था।
टी-सीरीज के साथ आ रहा वीडियो
सिंगर अमन यादव
अमन टी- सीरीज के सहयोग से एक योगा एंथेम रिलीज करने वाले हैं। यह गाना योग दिवस (21 जून) को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफाइल
सिंगर अमन यादव
नामः अमन यादव
कक्षाः बीएससी सेकेंड ईयर, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी
पिताः संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य, कन्नौज
माताः रंजना यादव
कक्षाः बीएससी सेकेंड ईयर, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी
पिताः संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य, कन्नौज
माताः रंजना यादव