फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू का नया गैंग डी-179, हीरू दुबे सरगना, विकास दुबे का डी-124 गैंग खत्म, पुलिस ने किया गैंग रजिस्टर

Tue, 19 Jan 2021 12:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Bikru's new gang D-179, Hiroo Dubey gangster, Vikas Dubey's D-124 gang ends, police registered new gang
विकास दुबे, हीरू दुबे - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अब नया गैंग डी-179 रजिस्टर किया है। गैंग का सरगना हीरू दुबे को बनाया है, जबकि गैंग के शीर्ष बदमाशों में राम सिंह, जिलेदार और गुड्डन को शामिल किया है। तीस से अधिक बदमाश गैंग में हैं। दस नए बदमाश चिन्हित किए हैं जिनके नाम गैंग से जोड़े जाएंगे। विकास दुबे का डी-124 गैंग खत्म हो गया है। उस गैंग के बदमाश नए गैंग में शामिल किये गए हैं। हीरू दुबे बिकरू में मनरेगा का ग्राम रोजगार सेवक था और रिश्ते में विकास दुबे का भतीजा है।
Bikru's new gang D-179, Hiroo Dubey gangster, Vikas Dubey's D-124 gang ends, police registered new gang
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से विकास दुबे का इलाके में दबदबा था। पुलिस ने उसके नाम से गैंग नंबर डी:124 रजिस्टर किया था। अब विकास समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं। गैंग के एक दर्जन से अधिक बदमाश जेल चले गए। इसलिए पुलिस ने उसका गैंग खत्म कर दिया है और नया गैंग डी-179 रजिस्टर किया है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है वो भी इसमें शामिल हैं। विकास के गैंग के अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है।
Bikru's new gang D-179, Hiroo Dubey gangster, Vikas Dubey's D-124 gang ends, police registered new gang
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इसलिए हीरू को बनाया गैंग लीडर
बिकरू कांड में विकास के साथ हीरू दुबे, जिलेदार और राम सिंह की भूमिका सबसे अधिक रही थी। हीरू पर तीन केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक हीरू ने पुलिसकर्मियों के असलहे छीनकर सबसे अधिक गोलियां उन पर बरसाई थीं। उसके खूंखारपन को देखकर पुलिस ने उसको सरगना बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru's new gang D-179, Hiroo Dubey gangster, Vikas Dubey's D-124 gang ends, police registered new gang
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
गैंग में शामिल संजय पर सबसे अधिक केस 
गए गैंग में शामिल संजय उर्फ संजू पर सबसे अधिक नौ केस हैं। वह वर्तमान में जेल में बंद है। इसके अलावा विकास के नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री और बालगोविंद पर 7-7 केस हैं। शिवम दुबे व गोपाल सैनी पर चार, बीरू व रमेश पर दो, गोविंद सैनी पर तीन समेत अन्य बदमाशों पर तमाम केस संगीन अपराधों के दर्ज हैं।
विज्ञापन
Bikru's new gang D-179, Hiroo Dubey gangster, Vikas Dubey's D-124 gang ends, police registered new gang
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कुल 159 गैंग 
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर में कुल 159 गैंग रजिस्टर हैं। इनमें पांच सौ से अधिक अपराधियों के नाम शामिल हैं। सोमवार को उन्होंने सभी गैंग का इतिहास खंगाला। उसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र से गैंग से जुड़े एक-एक अपराधी का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि नए सिरे से गैंग चार्ट रिवाइज किया जाएगा। नए नाम जोड़े जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed