{"_id":"5e1b47508ebc3e87aa2c2859","slug":"big-disclosure-in-kannauj-bus-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज हादसा: आग लगने के दौरान बस के अंदर ही फंसे रह गए थे कई यात्री, सामने आई झकझोर देने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज हादसा: आग लगने के दौरान बस के अंदर ही फंसे रह गए थे कई यात्री, सामने आई झकझोर देने वाली बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नौज बस हादसे की जांच कर रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर जी खान ने इमरजेंसी दरवाजा और खिड़की न होना भी ज्यादा लोगों की मौत कारण माना। कहा, बाहर निकलने के लिए इमरजेंसी दरवाजा न होने की वजह से अधिकांश लोग आग लगने के दौरान बस के अंदर ही फंसकर रह गए और बाहर नहीं आ सके।
2 of 5
कन्नौज बस-ट्रक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बस को मानकविहीन बताया। उधर, बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच डीएम रविंद्र कुमार ने एडीएम गजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी है। वहीं विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में हड्डियों का डीएनए टेस्ट भी शुरू हो गया है।
3 of 5
कन्नौज बस हादसा
- फोटो : self
विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर और मेडिकोलीगल एक्सपर्ट जी खान ने जोनल फील्ड यूनिट कानपुर जोन प्रभारी सुधीर द्विवेदी और जिला फील्ड यूनिट टीम प्रभारी रामेंद्र शंकर श्रीवास्तव के साथ शनिवार की रात आग से जलकर राख हुई बस के अंदर से कई नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने बस में इमरजेंसी गेट और खिड़की नहीं पाई। साथ ही बस के पीछे कांच और ग्रिल की खिड़की की जगह टिन जड़ी हुई मिली। इसको देखते हुए बस को मानकविहीन होना बताया गया। खान का कहना है कि इन्हीं वजहों से आग लगने के दौरान अधिकांश लोग अंदर फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
5 of 5
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बस में मिली हड्डियों और अवशेषों को लेकर डिप्टी डायरेक्टर खान लखनऊ चले गए। बताया कि डीएनए टेस्ट शुरू हो गया है, इसके बाद ही मृतकों की संख्या का पता चल सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।