फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाके के बाद बस में लगी आग तो सिर से शीशा तोड़ मां को बचाया, अब बेटी को देखने के लिए तरस रहीं आंखें

Sun, 12 Jan 2020 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
20 people burnt alive in Kannauj bus accident, now a mother waiting for daughter
सिर से सीसा तोड़ मां को बचाने वाली प्रिया बस में जलकर हुई रख - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में हुए दिल दहला देने वाले बस हादसे में कई परिवार उजड़ गए। तीन घंटे तक धधकी आग में 20 लोग जिंदा जल कर राख हो गए। हादसे में ट्रक व बस के जलने के बाद एक मां को बेटी का बेसब्री से इंतजार है। बेटी को अब मां के आंचल की छांव मिलेगी या नहीं, यह कोई नहीं जानता है।


 
20 people burnt alive in Kannauj bus accident, now a mother waiting for daughter
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के नारायण नगला निवासी उर्मिला के पति शंकर राठौर की मौत हो चुकी है। वह बेटी प्रिया (20) के साथ अपने भाई सुरेश चंद्र निवासी थाना तालग्राम अमोलर के घर आई थीं। शुक्रवार को श्यामा श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद बेटी के साथ जयपुर जा रही थीं। वह वहां सब्जी बेचकर बेटी प्रिया और बेटे सचिन व धीरू से साथ गुजर बसर करती हैं।

 
20 people burnt alive in Kannauj bus accident, now a mother waiting for daughter
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बस अग्निकांड में मां को बेटी ने शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर उनकी जान बचा दी। वह लपटों में फंस गई। बेटी का अभी तक पता नहीं चल सका है। न ही पहचान हो सकी। उर्मिला बेटी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनकी आंखों में आंसू छलक रहे हैं। वह हर किसी से बेटी के बारे में पूछ रही हैं। बेटी व अपना जयपुर तक का बस का टिकट भी दिखा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
20 people burnt alive in Kannauj bus accident, now a mother waiting for daughter
इनमें से किसी एक पोटली में कैद है मां की लाडली की राख - फोटो : अमर उजाला
उर्मिला को अफसरों के जवाब का इंतजार है। शुक्रवार देर शाम ट्रक से भिड़ंत के बाद जिस बस में आग लगी, उससे तालग्राम के पांच लोग जयपुर जा रहे थे। लपटों से झुलस गए। सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। कस्बा तालग्राम के टीला मोहल्ला निवासी अफसर पुत्र अख्त्यार, आमीन पुत्र मुख्त्यार, आरिफ पुत्र बब्बू जयपुर में जरदोजी का काम करते हैं।

 
विज्ञापन
20 people burnt alive in Kannauj bus accident, now a mother waiting for daughter
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
चांदापुर निवासी रण सिंह पुत्र भीम सिंह, पंक्षी पुत्र कोमल फेरी का काम करते हैं। बस में सवार यह सभी झुलस गए। इन सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव घायलों का हालचाल लेने मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने मदद का भरोसा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed