{"_id":"5bd756d5bdec2269637c1e9d","slug":"beating-between-students-in-csa-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा कमेंट करना, सीएसए कैंपस में मच गई अफरा-तफरी, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ा कमेंट करना, सीएसए कैंपस में मच गई अफरा-तफरी, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नवाबगंज स्थित सीएसए में सोमवार रात कमेंट करने पर सीनियर और जूनियर छात्र भिड़ गए। दोनों ओर से लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। पुलिस के सामने एक हास्टल में घुसकर तोड़फोड़ और जूनियर छात्रों की पिटाई की गई। इससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। बवाल की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। उपद्रवी छात्रों को हल्का बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा। तब मामला शांत हुआ। मारपीट और पथराव में 12 छात्र घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल भेजा गया है। सीएसए के तिलक हास्टल में रहने वाले बीएससी तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों का एक दोस्त सोमवार को उनसे मिलने हास्टल आया था। रात में छात्र दोस्त को लेकर आरएसआरपी हास्टल के मेस में खाना खाने पहुंचे। यहां सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सीनियर छात्रों के दोस्त को गाली दे दी। इससे नाराज सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीट दिया। फिर जूनियर छात्रों ने वहां मौजूद सीनियर छात्रों की धुनाई कर दी।
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना पाकर तिलक हास्टल के सीनियर छात्र लाठी-डंडे लेकर आरएसआरपी हास्टल पहुंच गए। यहां जूनियर और सीनियरों की भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। मारपीट और पथराव में आरएसआरपी हॉस्टल के चार छात्र जख्मी हो गए। यहां से निकलने के बाद सीनियर छात्र हास्टल की तरफ जा रहे थे, तभी कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में रहने वाले सेकेंड ईयर के छात्रों ने फिर सीनियर पर कमेंट कर दिया। गुस्साए छात्रों ने जूनियर छात्रों को कमरों में घुसकर पीटा। खिड़की, दरवाजों के शीशे तोड़ डाले। छात्रों की गृहस्थी का सामान उलट-पलट दिया। इसी दौरान नवाबगंज थानाप्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। उत्पाती छात्रों ने पुलिस के सामने मारपीट, पथराव किया।
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
फोर्स कम होने के चलते पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनी रही। एसपी पश्चिम संजीव सुमन, सीओ स्वरूप नगर देवेंद्र मिश्रा, एसीएम पश्चिम सर्किल के कई थानों की फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने बवाल कर रहे छात्रों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। फिलहाल तनाव के मद्देनजर सीएसए कैंपस में फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक मारपीट और पथराव में नौ जूनियर और तीन सीनियर छात्र घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए में जूनियर और सीनियर छात्रों में मामूली बात झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। हॉस्टलों में तोड़फोड़ हुई है। बवाल में शामिल रहे आठ सीनियर छात्रों को चिन्हित किया गया है। उन जूनियर व सीनियर छात्रों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जो मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल रहे। संतोष सिंह, थानाप्रभारी, नवाबगंज
तिलक हास्टल में रहने वाले बीएससी तृतीय वर्ष केछात्रों को मंगलवार तक हास्टल खाली करने को कहा है। बवाल में शामिल छात्रों को चिन्हित करने के लिए कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। इसके बाद चिन्हित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रोफेसर मुनीश गंगवार, निदेशक प्रशासन, सीएसए
तिलक हास्टल में रहने वाले बीएससी तृतीय वर्ष केछात्रों को मंगलवार तक हास्टल खाली करने को कहा है। बवाल में शामिल छात्रों को चिन्हित करने के लिए कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। इसके बाद चिन्हित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रोफेसर मुनीश गंगवार, निदेशक प्रशासन, सीएसए
विज्ञापन
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए में जूनियर और सीनियर छात्रों में पहले भी विवाद हो चुका है। गत माह सीनियर और जूनियर छात्रों में फ्रेशर पार्टी को लेकर झगड़ा हुआ था। तब भी मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। मामले में कई छात्रों पर सीएएस प्रबंधन ने कार्रवाई भी की थी। इसके बाद सेंकेंड ईयर के छात्रों के फर्स्ट इयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में दोषी छात्रों पर सीएसए प्रबंधन ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना ठोंका था। दोषी छात्रों के अभिभावकों की गुजारिश पर जुर्माना राशि को पांच-पांच हजार रुपये किया गया था। कई छात्रो ने जुर्माना राशि नहीं जमा की। समय के साथ मामला ठंडे बस्ते में चला गया और दोषी छात्र फिर हास्टल में रहने लगे।