फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आपने जेल के अंदर का ऐसा नजारा शायद ही देखा हो, वीडियो वायरल होने पर मामले में आया नया मोड़

Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
bar dancers and beating of prisoners in hamirpur jail case update
जेल में डांस करती बार बालाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिला कारागार में जेल अधीक्षक के कार्यालय में बंदियों की पिटाई व अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आया। डीआईजी, जेल इलाहाबाद ने स्थानीय कोतवाली में बंधक बनाकर मारपीट करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। 



 

bar dancers and beating of prisoners in hamirpur jail case update
जेल में डांसर - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी जेल की जांच के बाद शुक्रवार रात जेल अधीक्षक व जेल के चिकित्साधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। शनिवार को एडीएम ने जिला कारागार जाकर जेल अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उप महानिरीक्षक कारागार, इलाहाबाद बीआर वर्मा ने अपने पत्रवाहक एचसीपी सतीशचंद्र चौधरी को शनिवार सुबह स्थानीय कोतवाली भेजा।

जहां डीआईजी जेल की ओर से दी गई तहरीर को पत्रवाहक ने कोतवाल शैलकुमार सिंह को दी। तहरीर में बीते दिनों जिला कारागार हमीरपुर में जेल अधीक्षक के कार्यालय में बंदियों को पट्टे से पीटे जाने संबंधी वीडियो वायरल होने का जिक्र है।

bar dancers and beating of prisoners in hamirpur jail case update
कैदियों की बेरहमी से होती पिटाई - फोटो : अमर उजाला

तहरीर के आधार पर पुलिस ने 294, 323, 342 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 40 व 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया मामले की विवेचना सीओ सदर रजनीश उपाध्याय करेंगे। वहीं वीडियो वायरल होने के पांचवें दिन मामले को शासन ने संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार रात जेल अधीक्षक हरि बख्श सिंह व जेल के चिकित्साधिकारी डा. विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया है।

अभी यहां किसी नए जेल अधीक्षक की तैनाती नहीं हुई है। जिलाधिकारी आरपी पांडेय ने शासन के निर्देश पर एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल को जिला कारागार का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bar dancers and beating of prisoners in hamirpur jail case update
जेल में डांसर - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस महानिदेशक कारागार (प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) श्रीचंद्र प्रकाश ने जिला कारागार में जेल अधीक्षक के कक्ष में बंदियों की पिटाई, बंदियों के उनके कक्ष तक पहुंचने, घटना के लंबे समय तक अधीक्षक के संज्ञान में न आने व घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

शासन के निर्देश पर आईजी कारागार ने बंदियों के साथ हुई पिटाई व जेल के अंदर अश्लील नृत्य से संबंधित वायरल वीडियो में एफआईआर दर्ज कराते हुए वायरल वीडियो समेत सभी अभिलेख एसटीएफ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया मामले की जांच शीघ्र ही एसटीएफ शुरू कर देगी। वहीं जांच एसटीएफ को सौंपे जाने से जिला कारागार प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसटीएफ की जांच में जिला कारागार के और भी मामले सामने आ सकते हैं। 
 

 

विज्ञापन
bar dancers and beating of prisoners in hamirpur jail case update
जेल में बेरहमी से बंदियों की होती पिटाई - फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर से कार्रवाई की सराहना हुई 
जिला कारागार की कारगुजारियों का वीडियो वायरल होने के बाद शासन स्तर पर की गई कार्रवाई से आम जनमानस के साथ जेल प्रशासन के अधिकांश कर्मचारी व बंदी खुश है। नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऐसा अधिकारी नहीं देखा है जो जरा-जरा सी बात पर बंदियों की पिटाई करवाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed