{"_id":"6719353854f15f69f9080db3","slug":"bar-association-elections-voting-for-the-21-member-executive-will-begin-at-9-am-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव: 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सुबह नौ बजे से पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव: 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सुबह नौ बजे से पड़ेंगे वोट
Wed, 23 Oct 2024 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आठ-आठ प्रत्याशियों सहित कुल 99 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 6516 मतदाताओं के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष-महामंत्री पद पर आठ-आठ प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार शुक्ला, इंदीवर बाजपेई, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, संदीप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, प्राणनाथ मिश्रा, रामेंद्र सिंह कटियार व बृजकिशोर शुक्ला और महामंत्री पद पर अमित सिंह, बिनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, श्रीकांंत मिश्रा, रामजी दुबे, प्रशांत कुमार बाजपेई, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव और चंद्रशेखर तिवारी भाग्य आजमा रहे हैं।

जुलूस, नारेबाजी, भोज व बैठकों का दौर
बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। दिनभर जुलूस, नारेबाजी, जगह-जगह बैठकें व भोज चलता रहा। महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष बैठकें भी हुईं। कचहरी से डीएवी कॉलेज तक के सभी रास्ते बैनर, पोस्टर व बड़ी-बड़ी होर्डिंग से पटे पड़े हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। दिनभर जुलूस, नारेबाजी, जगह-जगह बैठकें व भोज चलता रहा। महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष बैठकें भी हुईं। कचहरी से डीएवी कॉलेज तक के सभी रास्ते बैनर, पोस्टर व बड़ी-बड़ी होर्डिंग से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर प्रतिबंध बना चर्चा का विषय
बार एसोसिएशन का चुनाव कहने को तो एक संस्था का चुनाव है, लेकिन पिछले कुछ सालों से नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। पहलेे मतदान कचहरी में ही होता था फिर डीएवी कॉलेज में होने लगा। सैकड़ों की तादाद में पुलिस फोर्स लगाई जाने लगी। तकनीक का सहारा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे और क्यूआर कोड स्कैनिंग की व्यवस्था शुरू हुई। इस साल मतदान स्थल पर मोबाइल को प्रतिबंधित करके एक नया प्रयोग एल्डर्स कमेटी की ओर से किया जा रहा है। यह आदेश कचहरी में दिनभर चर्चा का विषय रहा।

मोबाइल की सुरक्षा संभव नहीं
मोबाइल पर प्रतिबंध उचित नहीं है, क्योंकि इसे जमा करने और उसकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था बार एसोसिएशन के पास नहीं है। बुजुर्ग और आम मतदाता मतदान स्थल तक जाने में ही कतराएगा। - गुलाम रब्बानी, लॉयर्स एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के पूर्व सह चेयरमैन
मतपत्र की फोटो करते प्रतिबंधित
मतदान के बाद मतपत्र की फोटो खींचकर भेजने के बदले रुपये ले जाने संबंधी एक प्रत्याशी की शिकायत के बाद एल्डर्स कमेटी ने यह फैसला लिया है। मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध उचित नहीं है। मतपत्र की फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए था। - वसीम अख्तर, अधिवक्ता
वकील के लिए हर पल मोबाइल जरूरी
कचहरी से मतदान स्थल तक जाने-आने में करीब एक घंटा लग जाता है। अदालतों में छुट्टी नहीं है। अधिवक्ता को वादकारियों से बात के लिए पल-पल मोबाइल की जरूरत पड़ती है। यह सांसद, विधायक का चुनाव नहीं संस्था का चुनाव है। - आशुतोष शुक्ला, अधिवक्ता