{"_id":"5a8e8a3f4f1c1b2d068b8051","slug":"bank-in-action-after-the-nirv-modi-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नीरव मोदी कांड' के बाद एक्शन में बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीरव मोदी कांड' के बाद एक्शन में बैंक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। पंजाब नेशनल बैंक के कानपुर सर्किल से 50 से ज्यादा अफसर और कर्मचारियों को उनकी शाखाओं से हटा दिया गया है। अफसरों को दूसरे शहरों में और कर्मचारियों को दूसरी शाखाओं में ट्रांसफर किया गया है। ये ट्रांसफर पीएनबी मुख्यालय के आदेश पर हुए हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी के सूत्र बताते हैं कि नीरव मोदी कांड के बाद सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था पीएनबी में कर्मचारी और अधिकारी सालों से एक ही जगह पर तैनात हैं। इस पर मुख्यालय ने सभी जोनल कार्यालयों से ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची तलब की जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। बताते हैं कि अधिकारी तीन साल तक और कर्मचारी पांच साल तक एक शाखा में रह सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
इसके बाद 18 फरवरी को जोनल कार्यालय सर्किल ऑफिस को 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर की सूचना दी गई। ये ट्रांसफर 31 मार्च 2017 तक एक ही स्थान पर तैनात रहने वाले अफसरों और कर्मचारियों के थे। इसके बाद मंगलवार को उन लोगों के भी ट्रांसफर कर दिए गए जो 31 दिसंबर 2017 तक निर्धारित समय से अधिक एक ही ब्रांच में टिके थे।
दूसरी लिस्ट में 20 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी शामिल हैं। बताते हैं कि इस बार किसी को ट्रांसफर लेटर नहीं दिया गया बल्कि ऑनलाइन सिस्टम के जरिये कंप्यूटर पर ही ब्रांच बदल दी गई और इसकी सूचना निर्धारित अफसर को दी गई। बता दें कि पीएनबी के कानपुर सर्किल में 104 शाखाएं हैं जबकि शहर में 50 शाखाएं।
दूसरी लिस्ट में 20 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी शामिल हैं। बताते हैं कि इस बार किसी को ट्रांसफर लेटर नहीं दिया गया बल्कि ऑनलाइन सिस्टम के जरिये कंप्यूटर पर ही ब्रांच बदल दी गई और इसकी सूचना निर्धारित अफसर को दी गई। बता दें कि पीएनबी के कानपुर सर्किल में 104 शाखाएं हैं जबकि शहर में 50 शाखाएं।