फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घंटे तक चली ताबड़ताेड़ गाेलियां, अावाज बंद हुई ताे पुलिस काे मिले राइफल के साथ ढेराें कारतूस

Fri, 23 Feb 2018 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Babuli Kol gang dacoit in Chitrakoot
बाबुली काेल की तलाश में पुलिस
चित्रकूट में डाकू बबुली कोल गैंग से पुलिस की फिर आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। एक बार फिर डाकुअाें का गैंग भागने में सफल रहा। मारकुंडी थानाक्षेत्र के बंदरचुआ जंगल में गुरुवार सुबह लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से चलीं गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद जब सन्नाटा छाया ताे पुलिस काे मौके से राइफल व भारी मात्रा में कारतूस मिले।
Babuli Kol gang dacoit in Chitrakoot
डाकुअाें के पास से मिला सामान अाैर हथियार
डाकुअाें के पास दैनिक उपयोग की सामग्री, सोलर प्लेट, लेटरपैड, मोबाइल सिम, मोबाइल चार्जर, थर्टी कार्बाइन के कारतूस, खोखे, जूता, गमछा, बाल्टी, साबुन और पानी की बोतलें भी मिलीं हैं। जिनकी पुलिस जांच करा रही है। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग से यह पुलिस की तीसरी मुठभेड़ हुई।

 
Babuli Kol gang dacoit in Chitrakoot
डाकुअाें के पास मिली राइफल
गुरुवार को तड़के गैंग की लोकेशन मारकुंडी थानाक्षेत्र के जंगलों में मिलने पर एसपी प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विनीत सिंह व एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार की चार टीमों ने बंदरचुआ जंगल की घेराबंदी शुरू की। पुलिस के अनुसार जैसे ही पुलिस टीमें पहाड़ के पास पहुंची तो गैंग की ओर से फायरिंग की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Babuli Kol gang dacoit in Chitrakoot
डाकू बाबुली काेल गैंग के पास से बरामद हुअा सामान
इसके बाद पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर ताबड़तोड़ फायरिंग से जंगल गूंज रहा था। इसी दौरान गैंग के सदस्यों के पैर उखड़े और सभी घने जंगल की ओर भाग निकले। लगभग एक घंटे बाद धीरे-धीरे पुलिस टीमें आगे बढ़ी तो कुछ पेड़ के पीछे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई।

 
विज्ञापन
Babuli Kol gang dacoit in Chitrakoot
बाबुली काेल की तलाश में पुलिस
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि इसके अलावा भागते समय एक डाकू की रायफल व कारतूस का पट्टा भी छूट गया। जिसमें आधादर्जन गोलियां हैं। इससे लगता है कि किसी डाकू के शरीर में भी गोली लगी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed