फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Intelligence Report: डॉ. रिजवान से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, हर चैट के साथ खास कोडिंग बनी पहेली

Wed, 14 Dec 2022 05:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:49 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Threat to national security from Dr. Rizwan mohammad
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान अहमद को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय और शासन को भेज दी है। बांग्लादेशी परिवार के मोबाइल, लैपटॉप, डेस्क टॉप पर मिले दस्तावेजों के साथ व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम के डिलीट की गई चैट से एजेंसियों को साक्ष्य नहीं मिले हैं।



इसके बावजूद एजेंसियां इस बात का पक्का संदेह जता रही हैं। एटीएस, एनआईए और आईबी के अफसरों ने डॉ. रिजवान और उसके ससुर खालिद माजिद से सोमवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। एनआईए ने इसकी रिपोर्ट केंद्र और सुरक्षा एजेंसी रॉ को भी भेजी है।

आर्यनगर से 11 दिसंबर को पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को पूछताछ के बाद सोमवार को रिजवान और उसके ससुर से पूछताछ के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से इन पांचों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस ने डॉ. रिजवान की रिमांड लेने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

Bangladeshi Citizen Case, Threat to national security from Dr. Rizwan mohammad
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

रिमांड अर्जी में लिखा है कि डॉ. रिजवान से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। उन्हें पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड पर दिया जाए। पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में डॉ. रिजवान के पाकिस्तान कनेक्शन और कई देशों में यात्रा के संबंध में पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

Bangladeshi Citizen Case, Threat to national security from Dr. Rizwan mohammad
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशी एंबेसी से भी संपर्क किया है। एंबेसी की मदद से डॉ. रिजवान के पुराने संपर्कों को खंगाला जा रहा है। बांग्लादेश में डॉ. रिजवान क्या करता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एजेंसियों ने दूतावास के मार्फत डॉ. रिजवान की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Threat to national security from Dr. Rizwan mohammad
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

मैसेज डिलीट मिले, हर चैट के साथ खास कोडिंग
सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान डॉ. रिजवान मोहम्मद के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से मैसेज डिलीट मिले। वहीं कुछ विदेशियों से बातचीत के मैसेज एजेंसी के अधिकारियों को मिल गए हैं। पुलिस गंभीरता से इनकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Threat to national security from Dr. Rizwan mohammad
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक हर चैट में खास कोडिंग की गई है और इसके बारे में डॉ. रिजवान ने अभी तक मुंह नहीं खोला है। ऐसे में डिलीटेड चैट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से मिली कोडिंग पहेली बनी हुई है। एंजेसी के विशेषज्ञ कोडिंग को सुलझाने में लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed