{"_id":"6398a9898eb7a2581809513d","slug":"kanpur-farewell-of-the-mayor-and-councilors-from-sadan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सदन से महापौर-पार्षदों की विदाई, गीतों से देते रहे बधाई व दुहाई, महापौर बोलीं-पुराने गिले-शिकवे भुलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सदन से महापौर-पार्षदों की विदाई, गीतों से देते रहे बधाई व दुहाई, महापौर बोलीं-पुराने गिले-शिकवे भुलाएं
Tue, 13 Dec 2022 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
सदन में विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में महापौर और पार्षदों के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने पर मंगलवार को सदन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 12:30 बजे शुरू हुए समारोह में महापौर प्रमिला पांडेय ने पहली बार सदन पटल से नीचे आकर पार्षदों के साथ फोटो खिंचाई। गिले-शिकवे भी दूर किए। नगर निगम की तरफ से दोपहर 12 बजे सदन में विदाई समारोह आयोजित किया गया, पर 12:30 बजे तक 28 पार्षद आने के बाद समारोह शुरू हुआ।
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
स्वरूपनगर वार्ड के कांग्रेसी पार्षद कमल शुक्ला बेबी ने चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना... कभी अलविदा न कहना... गाना सुनाकर पार्षदों को दोबारा पुन: चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। लक्ष्मीपुरवा के पार्षद रमेश हठी ने आ लौट के आजा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं... सुनाकर समा बांधा। सदन में सर्वेश पांडेय निन्नी ने अमर शहीदों की वीर गाथाओं की यादें ताजा कीं।
सदन में विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
ध्वस्त हो चुके स्वरूपनगर घंटाघर के पते पर दर्ज 150 मतदाता
पार्षद कमल शुक्ला बेबी ने सदन में ध्वस्त हो चुके स्वरूपनगर घंटाघर के पते पर 150 मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मामला उठाया। कहा कि नगर निगम का यह भवन टूटने के बाद वहां से हटाए गए अवैध कब्जेदारों के नाम मतदाता सूची से कट जाने चाहिए थे।
पार्षद कमल शुक्ला बेबी ने सदन में ध्वस्त हो चुके स्वरूपनगर घंटाघर के पते पर 150 मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मामला उठाया। कहा कि नगर निगम का यह भवन टूटने के बाद वहां से हटाए गए अवैध कब्जेदारों के नाम मतदाता सूची से कट जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में विदाई समारोह
- फोटो : अमर उजाला
बीएलओ विनीता सिंह पर उक्त लोगों से फर्जी तरीके से नाम चढ़ाने का आरोप लगाया। एसीएम-5 को ज्ञापन देकर ये नाम काटने की मांग की। समारोह में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, नगर निगम के सचिव राधेश्याम पटेल, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह, जोनल प्रभारी पुष्पा राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
महापौर ने छोड़ी सरकारी गाड़ी, अधिकारियों पर लगाए आरोप
नगर निगम सदन में आयोजित विदाई समारोह के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यालय में ही सरकारी कार छोड़ दी। वह पैदल नगर निगम गेस्ट हाउस तक गईं। वहां कुछ देर रुकने के बाद निजी गाड़ी से रवाना हुईं। उन्होंने अधिकारियों पर अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। कहा कि सदन की पहली बैठक के आधार पर उनका कार्यकाल 23 जनवरी तक है। वह तब तक सदन की बैठक बुला सकती हैं। 13 जनवरी को सदन की बैठक बुुलाना चाहती थीं, पर अपर नगर आयुक्त (प्रथम) सूर्यकांत त्रिपाठी ने फोन कर शपथग्रहण की तारीख का हवाला देकर कार्यकाल खत्म होने, सदन में बैठक न बुला पाने की बात कही। इसीलिए उन्होंने गाड़ी छोड़ दी। विदाई समारोह इसलिए किया था, ताकि यदि आचार संहिता लग जाए तो शायद न हो पाता। यह विदाई नहीं, बल्कि मिलन समारोह था, नाम विदाई समारोह दिया गया।