फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banda Suicide Case: जेठानी बोली- बच्चों की जिम्मेदारी अब आप पर....बस होने लगी उल्टी, बेटी ने कहा- जहर खा लिया

Sat, 14 Jan 2023 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Banda Suicide Case, The cause of suicide was buried along with the death of the couple
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के मवई बुर्जुग गांव में दंपती के आत्महत्या करने का कारण दोनों की मौत के साथ ही दफन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम अटूट था। इसी के चलते प्रीति की मौत से आहत रामरूप भी इस दुनिया को विदा कर गया।



पोस्टमार्टम हाउस में मृतक रामरूप के बड़े भाई जगरूप प्रजापति ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन हैं। वह बड़ा है। पिता बदलू प्रजापति घर में रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच मकान के अंदर ही बंटवारा है। मृतक और वह भट्ठा व अन्य जगह मजदूरी करते हैं और भूमिहीन हैं।

बहन उर्मिला दिल्ली और निर्मला कानपुर में रहतीं हैं। घटना वाले दिन शुक्रवार को जगरूप अपनी पत्नी सुनीता के साथ घर पर था। मृतक रामरूप भी घर में ही था। जगरूप ने बताया कि पत्नी के कहने पर वह घर में खाना बना रहा था।

Banda Suicide Case, The cause of suicide was buried along with the death of the couple
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला

खाना बनाने के बाद मृतका प्रीति और जेठानी सुनीता ने साथ ही खाया। इसके बाद प्रीति अपने कमरे चली गई, रामरूप भी वहीं था। कुछ देर बाद वह कमरे से आई और मुझसे बोली कि अब तीनों बच्चों की जिम्मेदारी आप पर है। यह कहकर वह उल्टी करने लगी।

Banda Suicide Case, The cause of suicide was buried along with the death of the couple
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला

उसे शक हुआ तो उसने पूछा तो वह कुछ बोल नहीं पाई। वह उसे लेकर भाई रामरूप के साथ जिला अस्पताल आया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। प्रीति को लेकर जगरूप और पड़ोसी देवीचरन एबुंलेंस से लेकर जा रहे थे। तभी देहात कोतवाली के पास दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Suicide Case, The cause of suicide was buried along with the death of the couple
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला

चचेरे भाई से तलैया जाने को कहा था
चचेरे भाई महेश ने बताया कि रामरूप को देर शाम पत्नी की मौत की खबर मिली थी। इसके बाद रामरूप मुझे घर से कुछ दूरी पर स्थित तलैया के पास मिला था। उसने कहा कि उसे शौच जाना है। कुछ देर बाद रामरूप सड़क पर पड़ा था। पैंट में गंदगी भरी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। उसने वहीं पर जहर खा लिया था।

विज्ञापन
Banda Suicide Case, The cause of suicide was buried along with the death of the couple
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला

मृतका ने घटना से पहले की थी मां से फोन पर बात
ज्ञानचंद्र ने बताया कि मृतका प्रीति उनकी सबसे बड़ी पुत्री थी। आठ साल पहले रामरूप से प्रीति की शादी की थी। दोनों से दो पुत्रियां क्षमा (6), श्रेया (3) और एक पुत्र आदर्श (4 माह) है। घटना से पहले फोन पर प्रीति और दामाद ने पत्नी शिवलली से बात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed