बांदा जिले में हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक रामू चौरिहा की हत्या के बाद पुलिस विवाद, घरेलू कलह, आशनाई और जायदाद के बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना वाली रात रामू ने होटल से खाना मंगाया था। इसी बात पर पत्नी ज्योति से उसकी कहासुनी हुई थी।
लिपिक हत्याकांड: होटल से खाना मंगाने पर हुआ विवाद, फिर सोते समय रेत दिया गला, CCTV की डीवीआर गायब, ये है आशंका
पत्नी और बेटियों से अलग-अलग पूछताछ
इनकी डीवीआर हत्यारे अपने साथ ले गए। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि पत्नी की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने पत्नी ज्योति और पुत्रियों से अलग-अलग जानकारियां हासिल की हैं। मामले की गहनता से जांच हो रही है।
बंटवारे के बाद छोटा भाई रहता है अलग
मृतक रामू दो भाई हैं। छोटा भाई श्यामू अपने परिवार और मां निर्मला व बड़ी मां सिया देवी के साथ बंटवारे के बाद अलग रहता है। गांव में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने से श्यामू उस परिवार के साथ अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज गया था।
पड़ोसी से भी हुआ था विवाद
मृतक रामू शराब का लती था। चर्चाएं हैं कि सोमवार की शाम एक पड़ोसी से बहुत विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि कुछ लोगों के दखल के बाद विवाद शांत हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे।
लिपिक पद पर था तैनात
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रामू चौरिहा (48) हिंदू इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर तैनात थे। घर में पत्नी ज्योति समेत पुत्री माही (12), तनु (8) और गुनगुन उर्फ काव्या (3) हैं। मकान की ऊपरी मंजिल पर रामू चौरिहा परिवार के साथ रहता था।