फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदा हत्याकांडः एक चिता में महादेव और उसकी पत्नी, दूसरी में दो बेटे, शोक में डूब गया मुक्तिधाम 

Fri, 02 Feb 2018 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Banda massacre: everybody cried after seeing burning dead body
मुक्तिधाम में दंपत्ति के शवों को मुखाग्नि देता भतीजा वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में दंपति और दो बेटों के एक साथ अंतिम संस्कार के समय मुक्तिधाम शोक में डूब गया। वहां उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। एक चिता में महादेव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दूसरी चिता में दोनों नाबालिग बेटों का दाह संस्कार किया गया।



 
Banda massacre: everybody cried after seeing burning dead body
मुक्तिधाम में दो सगे भाइयों की चिता तैयार करते परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
दंपति और दो पुत्रों के सामूहिक हत्याकांड का नामजद आरोपी गोलू यादव अभी पुलिस को हाथ नहीं लगा। वह कहीं गुम है। उसे गिरफ्तार करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उधर, गुरुवार को चारों शवों के पोस्टमार्टम के बाद मुक्तिधाम में सामूहिक दाह संस्कार कर दिया गया। सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे।
 
Banda massacre: everybody cried after seeing burning dead body
हमले में बचे भाई-बहन से पूछताछ करते एमएलसी रमेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शहर कोतवाली के कताई मिल इलाके में महादेव यादव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दो नाबालिग पुत्रों पवन व राजकुमार की घर में सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर सामूहिक हत्या कर दी गई थी। दो मासूम भाई-बहन छिप-छिपाकर बच गए थे। मृतक महादेव के भाई रघुनंदन ने पड़ोसी और स्वजातीय अमित उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन वह फिलहाल दूसरे दिन भी पुलिस को हाथ नहीं लगा।


अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल ने बताया कि पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। एक टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की सीमा तक छापेमारी की गई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। नजदीक स्थित मवई बुजुर्ग गांव में भी रिश्तेदारों के यहां दबिश दी गई है। गुरुवार को सुबह पोस्मार्टम हाउस में मृतक महादेव के भाई रघुनंदन व सुखनंदन ने खुद की भी हत्या की आशंका जताई। उधर, सामूहिक हत्या के पीछे 10 बिस्वा जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम ने माता-पिता और भाइयों की दी मुखाग्नि

Banda massacre: everybody cried after seeing burning dead body
दंपत्ति के शवों को मुखाग्नि देता भतीजा वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
दंपति और दो बेटों के एक साथ अंतिम संस्कार के समय मुक्तिधाम शोक में डूब गया। वहां उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। एक चिता में महादेव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दूसरी चिता में दोनों नाबालिग बेटों का दाह संस्कार किया गया। मृतक महादेव के नाबालिग पुत्र अवधनरेश राजा ने माता-पिता और भाइयों की चिताओं में अग्नि दी। अंतिम संस्कार का पूरा खर्च पुलिस विभाग ने किया। अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेता हसन सिद्दीकी पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक पूरे समय शामिल रहे। ब्यूरो
 
विज्ञापन

अनाथ भाई-बहन की चाचा करेंगे परवरिश

Banda massacre: everybody cried after seeing burning dead body
चिता तैयार करते परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
मां-बाप और दो भाई गवांकर अनाथ हो गए महादेव के पुत्र अवध नरेश उर्फ राजा और पुत्री रांशी की परवरिश अब उनके चाचा रघुनंदन यादव के घर होगी। पुलिस ने दोनों बच्चों को रघुनंदन को सौंप दिया है। एक अन्य चाचा सुखनंदन भी इसमें मददगार बनेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की चश्मदीद रांशी और राजा की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। 24 घंटे उनके घर में पुलिस पहरा रहेगा। हत्यारोपी के घर में भी पुलिस लगाई गई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed