कानपुर में फजलगंज के दर्शनपुरवा में पत्नी सोनी की हत्या और बेटी वैष्णवी पर तेजाब डालने का आरोपी अर्जुन सोनी लंबे समय से शक की आग में जल रहा था। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने कई दिन पहले तेजाब लाकर घर में छिपा दिया। इसके बाद कहीं से चापड़ भी ले आया।
न कांपे हाथ...न पसीजा कलेजा: अर्जुन की सनक ने उजाड़ा परिवार, खून के धब्बे बयां कर रहे हैवानियत, पढ़ें पूरी कहानी
दो बेटों पर दर्ज है हत्या का मुकदमा
तीनों बेटों में मझला बेटा सुमित बहराइच में कपड़े का काम करता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अर्जुन के बेटों अमित उर्फ करन और सुमित पर हरदोई में एक सिपाही की मां की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। अधिक जानकारी के लिए एक टीम हरदोई भेजी जाएगी।
अंकुल चला गया था मंदिर, तभी साजिश को दिया अंजाम
वहीं एक युवती को भगा ले जाने के मामले में दोनों की सोमवार सिद्धार्थनगर में तारीख थी। घर में मां सोनी, छोटा भाई अंकुल और बहन वैष्णवी थे। शाम करीब चार बजे अंकुल भी मंदिर चला गया। तभी मौका पाकर अर्जुन ने पत्नी की चापड़ से काटकर हत्या कर दी।
अंकुल बोला- बाप के सनकीपन ने उजाड़ दिया परिवार
पोस्टमार्टम के बाद शव को तीनों बेटों के सुपुर्द कर दिया गया। मां का शव देखते ही छोटा बेटा अंकुल बिलखता हुआ बोला मेरे बाप के सनकीपन ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। उसने मकान मालकिन पर भी पिता अर्जुन को मां के खिलाफ भरने का आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों के बीच करा दिया था समझौता
हालांकि, मकान मालकिन के अनुसार उनका किराया बकाया होने का विवाद है। इस घटना के दो दिन पूर्व ही यह विवाद भी फजलगंज थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। वहीं, शव को भैरोघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।