फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के भाई दीपक से जेल में पूछताछ करने की मिली मंजूरी, लखनऊ कोर्ट में चौबेपुर पुलिस ने दी थी अर्जी

Mon, 04 Jan 2021 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Approved to interrogate Vikas Dubey's brother Deepak in jail, Chaubepur police had applied in Lucknow court
विकास दुबे और दीपक दुबे - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के भाई दीपक दुबे से चौबेपुर पुलिस लखनऊ जेल में जाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए लखनऊ कोर्ट ने अनुमति दे दी है। चौबेपुर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर अनुमति मांगी थी। दीपक पूछताछ में कई राज उगल सकता है।
Approved to interrogate Vikas Dubey's brother Deepak in jail, Chaubepur police had applied in Lucknow court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
दीपक दुबे लखनऊ में दर्ज केस में सरेंडर कर जेल चला गया है। चौबेपुर थाने में उसके खिलाफ एसआईटी की सिफारिश पर शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र व फेक आईडी पर सिम लेने के  मामले में दो एफआईआर दर्ज हैं।
Approved to interrogate Vikas Dubey's brother Deepak in jail, Chaubepur police had applied in Lucknow court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौबेपुर थाने में दर्ज किए गए केसों में दीपक से पूछताछ होनी है। इसलिए लखनऊ कोर्ट में केस के जांच अधिकारी ने अर्जी लगा अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने पूछताछ की मंजूरी दे दी है। एक दो दिन में पुलिस लखनऊ जेल पहुंचकर दीपक से पूछताछ करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Approved to interrogate Vikas Dubey's brother Deepak in jail, Chaubepur police had applied in Lucknow court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
राइफल का सुराग देगा दीपक
बिकरू कांड के बाद खुलासा हुआ था कि दीपक दुबे सेमी ऑटोमेटिक राइफल रखता था। इसका इस्तेमाल विकास ने दो जुलाई की रात किया था। हालांकि अभी तक राइफल बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस दीपक से पूछताछ कर पता करेगी कि आखिर राइफल कहां है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर बिकरू कांड में दीपक की राइफल के इस्तेमाल होने का साक्ष्य मिलता है तो उसे भी बिकरू कांड में आरोपी बनाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Approved to interrogate Vikas Dubey's brother Deepak in jail, Chaubepur police had applied in Lucknow court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कानपुर लाया जाएगा दीपक
पुलिस ने लखनऊ कोर्ट में दीपक के संबंध में वारंट तामील कराया था। एसपी के मुताबिक जल्द कोर्ट दीपक को कानपुर तलब कर सकता है। उसको कानपुर लाया जाएगा। इस मामले की मंगलवार को सुनवाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed