{"_id":"5bc782c5bdec2269c41f405b","slug":"apply-for-pradhan-mantri-awas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'21840 प्रधानमंत्री आवास' के लिए दोबारा आवेदन शुरू, जानिए कहां मिलेंगे फॉर्म, कब तक होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'21840 प्रधानमंत्री आवास' के लिए दोबारा आवेदन शुरू, जानिए कहां मिलेंगे फॉर्म, कब तक होंगे जमा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में बनने वाले 21840 फ्लैटों के लिए दोबारा आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें डूडा की सूची में शामिल 68 हजार लाभार्थियों के अलावा अन्य शहरवासी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म एचडीएफसी बैंक से मिलेंगे और 17 नवंबर तक जमा होंगे। ये आवास शहर में अलग-अलग जगहों पर बनने हैं। 68 हजार लाभार्थियों के चयन के बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लिए महज 10281 आवेदन ही आए थे। इसके पीछे चर्चा यह रही कि शुरू में लोगों को लगा कि पीएम आवास निशुल्क मिलेंगे। बाद में स्पष्ट हुआ कि केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के बाद 30 वर्गमीटर के ये फ्लैट दो लाख रुपये में मिलेंगे।
डेमो पिक
इसकी वजह से आवेदन कम आए। इससे केडीए अधिकारी भी चिंतित थे। इसके बाद से ही दोबारा आवेदन शुरू होने की उम्मीद थी। अमर उजाला ने इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। केडीए वीसी किंजल सिंह ने बताया कि जो लोग आवेदन कर चुके हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले नए लोग भी आवेदन कर सकेेंगे।
डेमो पिक
पात्रता फार्म के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
केडीए वीसी ने बताया कि इस बार 160 रुपये के फॉर्म के साथ डूडा (डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी) का पात्रता फार्म भी मिलेगा। इसे भी भरकर आवेदन फॉर्म के साथ जमा करना होगा। इसके पहले पात्रता फॉर्म के लिए डूडा के कार्यालय से फार्म लेकर केडीए में जमा करना होता था। बैंक वाले खुद ही फॉर्म केडीए पहुंचा देंगे। आवेदन के बाद पात्रता की जांच डूडा ही करेगी।

तीन लाख रुपये सालाना आय वालों को मौका
पीएम आवास के लिए वही आवेदन कर सकता है, जिसकी सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो। देश के किसी भी हिस्से में मकान न हो।
यहां बनेंगे फ्लैट
रामगंगा इंक्लेव, शताब्दी नगर, पनकी 576
महावीर नगर विस्तार, पनकी 5040
सकरापुर, श्याम नगर के पास 2208
जाह्नवी-भागीरथी, चकेरी 2208
जवाहरपुरम, पनकी 3072
मछरिया 864
सनिगवां, चकेरी 1728
कुलगांव, चकेरी 2208
बिनगवां, नौबस्ता 1776
उचटी 2160

मगरवारा में बनेंगे प्रधानमंत्री आवास
निजी क्षेत्र की सहभागिता से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्नाव के मगरवारा में भी प्रधानमंत्री आवास बनेंगे। मेसर्स ट्रेडस्टोन लिमिटेड ने 16710 वर्गमीटर जमीन पर पीएम आवास बनाने का प्रस्ताव केडीए को दिया है। केडीए की ओर से कृषि जमीन को आवासीय में बदलने के लिए भेजे गए भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है।