{"_id":"5a6d74124f1c1b89268b6e03","slug":"application-for-advance-from-may-2-results-on-june-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो मई से जेईई एडवांस के लिए आवेदन, इन जिलों में होगी परीक्षा, 10 जून को रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई से जेईई एडवांस के लिए आवेदन, इन जिलों में होगी परीक्षा, 10 जून को रिजल्ट
Sun, 28 Jan 2018 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआईटी कानपुर ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2018 के लिए इंफॉरमेशन ब्रोशर शनिवार को जारी कर दिया। ब्रोशर में परीक्षा का पूरा कार्यक्रम भी शामिल है। 30 अप्रैल को जेईई मेंस का परिणाम जारी होने के बाद जेईई एडवांस के लिए दो मई से सात मई के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी।
2 of 4
डेमो पिक
इसमें जेईई मेंस के टॉप दो लाख 24 हजार उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आठ मई की शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी। 14 मई से जेईई एडवांस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। 20 मई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बाद 25 मई को परीक्षार्थियों के ई-मेल पर उनकी उत्तर पुस्तिका भेज दी जाएगी। 29 मई को आंसर की जारी होगी और 30 मई तक उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। दस जून को इसका परिणाम जारी हो जाएगा। छात्रों को परिणाम उनके मोबाइल पर भी मैसेज के जरिए भेजे जाएंगे। 19 जून से सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट
3 of 4
डेमो पिक
जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने के बाद 14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा। इसके लिए दस और 11 जून को रजिस्ट्रेशन होंगे। इसका परिणाम 18 जून को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के इन जिलों में होगी परीक्षा
4 of 4
डेमो पिक
यूपी के आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद जिले की परीक्षा आईआईटी रूड़की का जोन आयोजित कराएगा जबकि आईआईटी कानपुर की ओर से इलाहाबाद, फैजाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके अलावा आईआईटी कानपुर जोन में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहर भी शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।