{"_id":"5a6d6b474f1c1b4e588b5323","slug":"samajwadi-party-s-protests-against-government-policies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा का विरोध प्रदर्शनः नरेश ने साधा सरकार पर निशाना, आलू की ठेलिया ने प्रशासन को छकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का विरोध प्रदर्शनः नरेश ने साधा सरकार पर निशाना, आलू की ठेलिया ने प्रशासन को छकाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने यूपी के हरदोई जिले में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार ने धान 1560 रुपये में खरीदने का ऐलान किया, लेकिन किसानों का धान मंडी पर 1200 रुपये में ही बिका। किसानों का धान बिचौलियों ने खरीदकर सरकारी केंद्रों पर बेच दिया। 360 रुपये किसके पास गए। सरकार धान खरीद की जांच कराए तो सच सामने आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने ये बात संडीला में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कही।
Trending Videos
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सरकार बदलने के लिए सपा के पक्ष में मतदान करें। कार्यक्रम को एमएलसी मिसबाहुद्दीन, ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष रईस अंसारी ने भी संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते नितिन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील मुख्यालय पर पूर्व मंत्री और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हाल खराब है। प्रदर्शन को नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, नगर अध्यक्ष वीसम अहमद, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा, आदर्श दीपक मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू ने भी संबोधित किया। बिलग्राम में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नसीम अहमद, माधौगंज ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह, दिनेश चंद्र गुप्ता, रघुनाथ यादव मौजूद रहे। सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि अगर रूपापुर चीनी मिल के मालिकों ने किसानों का बकाया भुगतान न किया तो वह शुगर मिल बंद कर देंगे। पाली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां, मनोज, जागेश्वर पाल, रहमत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
शाहाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा दो गुटों में बंटी नजर आई। सपा नेता मुजीब खां ने समर्थकों के साथ सरकार विरोधी नारे लगा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके अलावा तहसील गेट पर सरताज खां के नेतृत्व में पूर्व विधायक बाबू खां की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।