{"_id":"5c5d89e6bdec22736d6a166e","slug":"appeal-on-wedding-card-for-vote-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासी गलियारे में 'शादी के इस कार्ड के चर्चे'...अखिलेश यादव के लिए लिखा दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी गलियारे में 'शादी के इस कार्ड के चर्चे'...अखिलेश यादव के लिए लिखा दी ये बात
Sat, 09 Feb 2019 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को यादगार बनाने के लिए हर शख्स अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ विशेष करने की कोशिश करता है। लेकिन यूपी के कानपुर देहात में एक भाई ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए एक कार्ड छपवाया जोकि देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। शादी से सियायत की ओर इशारा करता ये कार्ड राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में है।
डेमो पिक
अकबरपुर के मेदू गांव गांव निवासी सौरभ सिंह की बहन की शादी 10 फरवरी को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सौरभ समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी बहन लवली की शादी को यादगार बनाने के साथ ही समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की एक अपील की है। अहम बात ये है कि ये अपील उन्होंने बहन की शादी के कार्ड के जरिए की है।
डेमो पिक
सौरभ सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इसको देखते हुए सपा-बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
कार्ड में अपील की गई है कि "अखिलेश जी की सुने, साइकिल ही चुने, अपना वोट समाजवादी पार्टी को ही दें।"
विज्ञापन
डेमो पिक
उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर उनको शादी में आने का न्योता भी दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव के आने का इंतजार करूंगा।