फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सजेती दुष्कर्म कांड में पुलिस की एक और शर्मनाक हरकत आई सामने, पीड़िता को सीएचसी के लेबर रूम में ठहराया था

Fri, 12 Mar 2021 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Mar 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Another shameful act of police came in the rape case, the victim was held in the labor room of CHC
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सजेती कांड में पुलिस की एक और बड़ी शर्मनाक करतूत सामने आई है। सजेती से वापस घाटमपुर सीएचसी ले जाकर पुलिस ने पीड़िता को वहां लेबर रूम में रुकवाया था। पुलिस ने डॉक्टरों से कहा था कि सुबह पीड़िता का मेडिकल कराने कांशीराम अस्पताल ले जाना है तब तक उसको रोकना है।

Another shameful act of police came in the rape case, the victim was held in the labor room of CHC
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उसको रोकना नहीं चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन पर दबाव बनाकर रुकवाया। उसके कुछ ही घंटे बाद उसके पिता की मौत हो गई। मंगलवार शाम को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस सबसे पहले पीड़िता को लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंची।

Another shameful act of police came in the rape case, the victim was held in the labor room of CHC
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
रात पौने आठ बजे यहां से उसको कांशीराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात करीब दस बजे पुलिस उसको लेकर कांशीराम अस्पताल गई। जांच करने के बाद कुछ जांचें करने के लिए बुधवार को दोबारा बुलाया गया। तब पीड़िता व उसका परिवार यहां से सजेती लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Another shameful act of police came in the rape case, the victim was held in the labor room of CHC
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
फिर उनके पास फोन आया और कहा गया कि वापस घाटमपुर आना है। देर रात करीब दो बजे घाटमपुर सीओ के निर्देश पर एक ट्रेनी दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी उनको लेने पहुंचे। इधर सीओ और घाटमपुर थानेदार ने सीएचसी के एक अधिकारी से फोन पर बात करके सुबह तक पीड़िता को रुकवाने की बात कही।

विज्ञापन
Another shameful act of police came in the rape case, the victim was held in the labor room of CHC
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
तड़के करीब तीन बजे पुलिसकर्मी पीड़िता व उसके परिजनों को लेकर सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी के सूत्रों के मुताबिक यहां पर लेबर रूम में उसको ठहराया गया। इससे एक बात तो साफ है कि पीड़िता को किसी तरह के इलाज की जरूरत नहीं थी। जबकि पुलिस अफसरों का कहना था कि उसको वहां पर भर्ती कराया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed