फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्यकर्ता सम्मेलन में 'चुनाव हारने' की शिकायत करते-करते राे पड़े कांग्रेसी

Sun, 13 May 2018 01:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
angry Congress workers Unhappy with performance
कांग्रेसियाें ने की शिकायत
कानपुर महानगर कांग्रेस पार्टी का शनिवार को हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन ‘भड़ास निकालो सम्मेलन’ बनकर रह गया। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण में मनमानी और चुनाव में असहयोग का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने शहर के बड़े नेताओं पर जमकर आग उगली।


 
angry Congress workers Unhappy with performance
सम्मेलन में साेते हुए
कार्यकर्ताओं ने मंच पर बैठे स्थानीय नेताओं की तरफ उंगली दिखाकर, नाम लेकर चिल्लाते हुए कहा कि इनकी वजह से कांग्रेस के प्रत्याशी नगर निगम चुनाव में हारे हैं। प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अवाक होकर यह सब देखते-सुनते रहे। कांग्रेस ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का दिल जीतने के लिए नई रणनीति के तहत काम करना शुरू किया है।

 
angry Congress workers Unhappy with performance
माेबाइल पर गेम खेलता कांग्रेसी
इस बार का कार्यकर्ता सम्मेलन इसी रणनीति का एक हिस्सा था। इसके तहत सम्मेलन में एक भी बड़े नेता को बोलने का मौका नहीं दिया गया। सिर्फ  कार्यकर्ताओं को अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए कहा गया। सिविल लाइंस स्थिति रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में सबसे पहले उन लोगों को बोलने का मौका दिया गया, जो पार्टी के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़े थे। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की बात सुनी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
angry Congress workers Unhappy with performance
सम्मेलन में लिया फिल्म देखने का मजा
इससे पहले जीते हुए पार्षद और मेयर की प्रत्याशी रहीं बंदना मिश्रा को भी बोलने का मौका दिया गया। नगर निगम चुनाव में हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों ने बड़े नेताओं का नाम लेकर यह कहना शुरू कर दिया कि चुनाव में इन लोगों के असहयोग की वजह से शिकस्त मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक अजय कपूर, भूधर नारायण, संजीव दरियाबादी, पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा सभी का नाम लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली। 

 
विज्ञापन
angry Congress workers Unhappy with performance
मंच पर हुई कानाफूसी
पार्षद का चुनाव हारे एक कार्यकर्ता कौशिक रजत वाजपेयी तो अपनी बात कहते-कहते रोने लगे। उन्होंने एक-एक करके सबका नाम ले लिया। आखिर में गुलाब नबी आजाद ने उन्हें अपने पास बुलाकर आश्वासन दिया कि अगली बार उनके चुनाव में वह खुद प्रचार करने आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed