फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी वाले घर में एक फाेन बजा अाैर फिर पूरे परिवार में छा गया मातम

Sun, 13 May 2018 01:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 May 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
accident in marriage house
माैत पर बिलखते परिजन
घर में शादी का माहाैल था। हर अाेर खुशियां थीं पर तभी एक खबर ने सारी खुशियाें काे मातम में बदल दिया। पहले ताई की माैत अाैर फिर बुअा के साथ भतीजे के एक्सीडेंट ने पूरे घर काे झकझाेर कर रख दिया। अपनी बुअा काे बाइक से घर छाेड़ने जा रहा भतीजा दस फीट गहरी खंती मेें गिर गया। जिससे माैके पर ही दाेनाे की माैत हाे गई।




 
accident in marriage house
माैत पर गमगीन परिवार
कानपुर के उदयपुर, सचेंडी में शादी वाले घर में शनिवार सुबह मातम छा गया। बहन की विदाई से पहले निजी शिपिंग कंपनी में कार्यरत सुमित सोनकर (26) अपनी बुआ मूला देवी (65) और मौसी राजकुमारी को उनके घर छोड़ने के लिए बाइक से निकला था। सचेंडी में बिनौर क्रॉसिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खंती में गिर गई। हादसे में सुमित और मूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

 
accident in marriage house
माैत पर दुखी परिजन
मौसी को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। सुमित बाइक पर तीन सवारी था और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। उदयपुर, सचेंडी निवासी महेश चंद्र सोनकर अहमदाबाद में निजी शिपिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। इस कंपनी में उनका बेटा सुमित भी नौकरी करता था। शुक्रवार को उनकी बेटी शालिनी की शादी शंभुआ, बिधनू के सतीश से हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in marriage house
मृतक का परिवार
शनिवार को बारात विदा होने से पहले सुमित जलालपुर, गजनेर (कानपुर देहात) निवासी बुआ मूला देवी (65) और कश्यप नगर, कल्याणपुर में रहने वाली मौसी राजकुमारी को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। बिनौर क्रासिंग के पास बिधनू रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। फोर्स के साथ मौकेपर पहुंचे एसअाे ने तीनों को खंती से निकाल कर सीएचसी भेजा।

 
विज्ञापन
accident in marriage house
खंती में गिरी बाइक
यहां डॉक्टरों ने सुमित और मूला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमारी को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया। पुलिस को परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बहन की शादी के चलते सुमित रातभर जागा था। सुबह बुआ और मौसी को बाइक से उनके घर छोड़ने के लिए वह निकल पड़ा। पुलिस का मानना है कि झपकी लगने की वजह से सुमित बाइक पर नियंत्रण खो बैठा होगा। यही हादसे की वजह भी बनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed