फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ननकाना साहिब पर पथराव के विरोध में कनपुरियों में गुस्सा, पाकिस्तान का झंडा फूंक बोले मुर्दाबाद

Sun, 05 Jan 2020 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Angry among Kanpuris against stone pelting on Nankana Sahib, shouting slogans Pakistan murdabad
पाकिस्तान का झंडा जलाकर लागाए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला
ननकाना साहिब पर शुक्रवार को हुए पथराव के विरोध में शनिवार को शहर में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का झंडा फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से भी एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर ननकाना साहिब में रहने वाले सिखों की सुरक्षा की मांग की गई है।


 
Angry among Kanpuris against stone pelting on Nankana Sahib, shouting slogans Pakistan murdabad
लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
ज्ञापन देने वालों में हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, टाइगर पचनंदा, टीटू सागरी, दया गांधी आदि मौजूद रहे। युवा सिख मोर्चा ने संगीत टाकीज चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर कंवलजीत सिंह मानू, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के नेता कैलाशपति केसरवानी, केके शुक्ला, सोमेंद्र शर्मा ने हमले की निंदा की।

 
Angry among Kanpuris against stone pelting on Nankana Sahib, shouting slogans Pakistan murdabad
पाकिस्तान का झंडा जलाया - फोटो : अमर उजाला
कहा कि दुनिया के मुसलमानों को ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। गुरुद्वारा बाबा नामदेवजी किदवई नगर में आतंकवाद और आईएसआई का पुतला फूंका गया। यहां नीतू सिंह, गुरदीप सहगल, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Angry among Kanpuris against stone pelting on Nankana Sahib, shouting slogans Pakistan murdabad
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
सिख वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया। इसमें सिखों की सुरक्षा, ननकाना साहिब गुरुद्वारा की सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा राणा मसूर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में गुरविंदर सिंह छाबड़ा, रिंपी बिंद्रा आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Angry among Kanpuris against stone pelting on Nankana Sahib, shouting slogans Pakistan murdabad
कानपुर में लोगों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
आज काली पट्टी बांधकर निकालेंगे रोष मार्च
ननकाना साहिब पर हुए हमले के विरोध में श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से रविवार की शाम 5 बजे काली पट्टी बांधकर रोष मार्च निकाला जाएगा। सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड ने बताया कि रोष मार्च संत नगर गुरुद्वारा से निकलकर गुरु तेग बहादुर मार्ग होते हुए कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा गुमटी नंबर 5 तक जाएगा। मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा। न तो लाउडस्पीकर बजेगा और न ही नारेबाजी की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed