फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी चक्रव्यूह रचने आ रहे हैं शाह-योगी, इन 10 लोकसभा सीटों के लिए मास्टर प्लान

Fri, 12 Apr 2019 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah and Yogi Adityanath will come to Kanpur on April 13 lok sabha election 2019
अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ 13 अप्रैल को कानपुर आएंगे। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अमित शाह शाम करीब 5.25 बजे यहां पहुंचेंगे। इसी बीच नड्डा और मुख्यमंत्री भी यहां आएंगे। बृहस्पतिवार को लैंडमार्क होटल में सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।
Amit Shah and Yogi Adityanath will come to Kanpur on April 13 lok sabha election 2019
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की तरफ से जो तैयारियां की गई हैं उसके हिसाब से यह तीनों नेता होटल लैंडमार्क में रुकेंगे। यहीं पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़े पार्टी के करीब 80 पदाधिकारियों, विधायकों और लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक करेंगे।
Amit Shah and Yogi Adityanath will come to Kanpur on April 13 lok sabha election 2019
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
बताया जा रहा है कि शाह की बैठक में इस क्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए चक्रव्यूह की रचना की जाएगी। बैठक रात के दो से तीन बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले विधायकों को भी टास्क दिए जाने की योजना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah and Yogi Adityanath will come to Kanpur on April 13 lok sabha election 2019
अमित शाह - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की भूमिका नए सिरे से तय की जाएगी।
विज्ञापन
Amit Shah and Yogi Adityanath will come to Kanpur on April 13 lok sabha election 2019
अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदेश सरकार के मंत्री भी इस पैमाने पर तौले जाएंगे। यह भी पता चला है कि अमित शाह तड़के यहां से गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा उत्तर जिला इकाई सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की तैयारियां पूरी हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed