फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ में तबाही: तेज धमाका...सुन्न पड़े कान, जान बचाने को मची भगदड़, हर तरफ पानी-पानी, अमरनाथ में फंसे यात्रियों की आपबीती

Sat, 09 Jul 2022 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
amarnath dham cloudburst amarnath yatra latest news and photos Passengers of Kanpur stranded in Amarnath narrated their ordeal
cloudburst in amarnath dham - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। बादल फटने के बाद पहाड़ से आया सैलाब श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए तीन लंगरों समेत करीब 40 टेंट बहा ले गया। सैलाब गुफा के सामने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंटों के बीचों-बीच निकला। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बाढ़ की चपेट में आए शिविर के टेंटों से निकालकर लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया। कई लोगों को बचाया गया है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हादसे के समय गुफा के पास करीब पांच हजार लोग मौजूद थे। यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। 
amarnath dham cloudburst amarnath yatra latest news and photos Passengers of Kanpur stranded in Amarnath narrated their ordeal
अमरनाथ में फंसे कानपुर के यात्रियों ने सुनाई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ में फंसे कानपुर के यात्रियों ने सुनाई आपबीती
शाम करीब 5:30 बजे का समय था, हम भंडारे की सेवा में लगे थे। बारिश होने लगी तो भंडारे की टेंट के नीचे शरण ली। तेज हवाओं और भयावह मौसम की वजह से अनहोनी होने की शंका बढ़ती जा रही थी। कुछ समझ पाते तब तक धम्म सी आवाज हुई, कान सुन्न पड़ गए। कुछ समझ नहीं आया। 
amarnath dham cloudburst amarnath yatra latest news and photos Passengers of Kanpur stranded in Amarnath narrated their ordeal
amarnath yatra latest news and photos - फोटो : अमर उजाला
बस जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब दम फूल गया और सुरक्षित जगह पाकर रुके तो आंखों के आगे केवल पानी ही पानी था। कई भंडारे पानी में बह गए थे। यह कहते ही गोविंद नगर, कच्ची बस्ती निवासी अमन का गला रुंध गया और बस इतना कह पाया कि तीन साथी भी नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath dham cloudburst amarnath yatra latest news and photos Passengers of Kanpur stranded in Amarnath narrated their ordeal
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही - फोटो : संवाद
बहुत अंधेरा है। यहां का मंजर बहुत डरावना है। इसके बाद फोन कट हो गया। यह आपबीती अमन ने सचिन दुआ को फोन पर बताई। अमरनाथ में बादल फटने की घटना के बाद से शहर में भी दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
amarnath dham cloudburst amarnath yatra latest news and photos Passengers of Kanpur stranded in Amarnath narrated their ordeal
amarnath yatra latest news and photos - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ दर्शन करने शहर गए कई यात्रियों और उनके परिवार बस परिवार सुरक्षित रहने की प्रार्थना कर रहे हैं। अमरनाथ दर्शन करके शुक्रवार को लौटे अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्य और विद्यार्थी मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन दुआ ने बताया कि उनके मंडल के अमरनाथ में भंडारे चलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed