फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला: भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान डीएम बोले सोशल मीडिया का प्रयोग करें कम

Thu, 27 Jun 2019 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Jun 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in chitrakoot
चित्रकूट में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किए गए मेधावी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने खुदी को कर बुलंद इतना कि खुदा भी बंदे से पूछे बता तेरी रजा क्या है... के बोध व प्रेरित वाक्य से कर सबको उत्साहित कर दिया। छात्र सोशल मीडिया से पर्याप्त दूरी बनाकर खुद की सफलता के लिए ईमानदारी से मेहनत का ही सहारा लें। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि रूचिपूर्ण शिक्षा ग्रहण कर युवा आगे बढे़ं। इसका शॉर्टकट नहीं है सिर्फ परिश्रम से सफलता मिलती है।


 
Amar ujala bhavishya jyoti samman in chitrakoot
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को शहर के श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज के सभागार में 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि परिश्रम करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। लक्ष्य बनाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करना चाहिए। मोबाइल का उपयोग ज्ञान बढ़ाने के लिए करें बिना मतलब इसका उपयोग न करें। 

 
Amar ujala bhavishya jyoti samman in chitrakoot
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान चित्रकूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि छात्र-छात्राओं पर अनावश्यक पढ़ाई का दबाव नहीं डालना चाहिए। जिस विषय में उनकी रूचि हो उसी विषय पर पढ़ाई करें। कला  व खेल के माध्यम से भी छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकते हैं। एसडीएम इंदु प्रकाश ने कहा कि संघर्ष करने से सफलता मिलती है। अपने गुरू का आदर कर आगे बढे़। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। भाग्य के सहारे न रहे। लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in chitrakoot
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान चित्रकूट - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल के मेधावी
हाईस्कूल के सम्मानित छात्र-छात्राओं में राजनाथ, निकेतादेवी, आयुष गुप्ता, अनुराग पांडेय, दिशा गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, दीक्षा श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, सपना देवी, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, आनंद सिंह मौर्या, योगिता पांडेय, रोहित केशरवानी, मोहित सिंह, अंकिता सिंह, अभिषेक सिंह, उज्जवल, अर्पित कुमार पटेल, शिवम सिंह मौर्या, प्राची सिंह, संदीप कुमार पाल, विभव खरे, निशांत कुमार गुप्ता, अनुज मिश्रा, अनुकृति गुप्ता को पुरस्कार दिया गया। 


 
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in chitrakoot
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान चित्रकूट - फोटो : अमर उजाला
इंटर के मेधावी
इंटरमीडियट के सम्मानित छात्र-छात्राओं में शिखा मिश्रा, सलोनी त्रिपाठी, अंकुर सिंह, पवन कुमार सिंह, कंचन सिंह, अमित सिंह, अभय राज सिंह, आलोक द्विवेदी, पुष्पेेंद्र सिंह, पंकज अग्रहरि, अवांतिका तिवारी, रविसिंह, लक्ष्मी शिवहरे, सरितादेवी, तनु सिंह को पुरस्कृत किया गया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed