फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश काे साईकिल से स्कूल छाेड़ने जाते थे शिवपाल, तस्वीराें में देखिए सीएम का बचपन

Sat, 18 Feb 2017 11:18 PM IST
हिमांशुु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
हिमांशुु मिश्र, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav was favorite for mulayam singh or shivpal singh
अखिलेश यादव...बचपन से लेकर युवावस्था तक - फोटो : अमर उजाला कानपुर
समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुअा है। पार्टी के मुखिया अाैर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें और अपने भाई प्राे. रामगोपाल यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। मुलायम का कुनबा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक घराना माना जाता है। मुलायम ने शुक्रवार काे अपने भाई शिवपाल का साथ भले ही दिया हाे, लेकिन एक वक्त एेसा भी था जब अखिलेश अपने पापा अाैर चाचा दाेनाें के ही लाडले थे। देखिए अखिलेश के बचपन से लेकर सीएम बनने तक की खास तस्वीरें... 


 
akhilesh yadav was favorite for mulayam singh or shivpal singh
अखिलेश यादव का बचपन - फोटो : अमर उजाला कानपुर
अखिलेश का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा में हुआ था। उनकी शुरुआती शि‍क्षा इटावा में हुई, जबकि इसके बाद वह राजस्थान के धौलपुर स्थित सैनिक स्कूल में चले गए थे। शुरू से ही तेज दिमाब के अखिलेश ने मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरमेंटल टेक्नोलाॅली में ग्रेजुएशन कि‍या अाैर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से पोस्ट ग्रेजुएशन।
akhilesh yadav was favorite for mulayam singh or shivpal singh
अखिलेश यादव व डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला कानपुर
 अखिलेश की शादी 24 नवंबर 1999 को डिंपल के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। अदिति, टीना और अर्जुन। अखिलेश ने पहली बार वर्ष 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता और राजनीति में एक्टि‍व हुए। यह सीट पिता मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। अखि‍लेश यादव साल 2000-2004, 2004-2009, 2009-2012 तक तीन बार सांसद रहे। उन्हें 2012 में मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मार दिया सांप

akhilesh yadav was favorite for mulayam singh or shivpal singh
स्कूल के दिनाें में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala kanpur
 अखिलेश बचपन से ही बेहद शर्मिले स्वभाव के थे, लेकिन उनका दिमाग काफी तेज था। अगर वो किसी चीज पर अड़ जाते थे तो वो फिर वही करते थे जो उनका मन होता था। बचपन में वो इटावा में रहते थे तो अपने दाेस्ताें के साथ खूब खेलते थे। वह जब मिलिट्री स्कूल में गए ताे उनका वजन उस समय महज 25 किलोग्राम के करीब था।  कमजोर दिखने वाले अखिलेश उस समय स्कूल में हीरो बन गए, जब उन्होंने एक सांप को एक छड़ी से मार दिया। स्कूल में सांप होने की वजह से बच्चे डरते थे।
 
विज्ञापन

साइकिल से स्कूल छाेड़ते थे चाचा शिवपाल

akhilesh yadav was favorite for mulayam singh or shivpal singh
अखिलेश व शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला कानपुर
 मुख्यमंत्री अखिलेश जब इटावा के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ते थे ताे उनके देखभाल का पूरा जिम्मा चाचा राजपाल और शिवपाल ही उठाते थे। शिवपाल अाैर राजपाल अखिलेश काे स्कूल छोड़ने के लिए साइकिल से ले जाते थे। इस दौरान चाचा शिवपाल उन्हें टॉफी और कंपट भी लेकर देते थे। साल 1982 की बात है जब अखिलेश यादव सिंधिया स्कूल में एडमीशन लेने गए तो स्कूल ने उनका एडमीशन लेने से मना कर दिया था। इस बात से चाचा शिवपाल बेहद नाराज हुए थे। लाडले के दाखिले के लिए उन्हाेंने भाई मुलायम से बात की अाैर पढ़ाई के लिए धौलपुर मिलिट्री स्कूल में दाखिला दिलवाया। उस दाैरान मुलायम सिंह राजनीति में काफी सक्रिय रहते थे। ऐसे में पूरी देखभाल का जिम्मा शिवपाल संभालते थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed