{"_id":"590dc7644f1c1b9603441593","slug":"akhilesh-yadav-told-truth-of-narendra-modi-and-mulayam-singh-viral-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी-मुलायम' की इस वायरल फोटो का अखिलेश ने खोला राज, पढ़िए... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी-मुलायम' की इस वायरल फोटो का अखिलेश ने खोला राज, पढ़िए...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश में जब योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उस मंच पर मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद पीएम मोदी से भी मिले थे। इस बीच पीएम ने अखिलेश की पीठ थपथपाई थी। इसके बाद मुलायम ने पीएम से हाथ मिलाते हुए अखिलेश की ओर इशारा कर पीएम मोदी के कान में चुपके से कुछ कहा था, जिसके बाद मोदी हंस पड़े थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए थे। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने खुद बताया कि उनके पिता ने पीएम से क्या कहा था।
विज्ञापन
अखिलेश बोले- सच बता दूं तो विश्वास नहीं करोगे
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए अखिलेश यादव
- फोटो : getty images
दरअसल, शुक्रवार को एक न्यूज चैनल के लखनऊ में हुए प्रोग्राम में अखिलेश से सवाल किया गया कि 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह ने पीएम मोदी से मंच पर कान में क्या कहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलते हुए अखिलेश यादव
- फोटो : getty images
इस पर अखिलेश ने जवाब देते हुए कहा, ''अगर सच बता दूं तो आप विश्वास नहीं करोगे।' इसके बाद जब दोबारा सवाल कर जब उन्हें जवाब देने को कहा तो अखिलेश बोले, 'उन्होंने (मुलायम) मोदी जी से कहा- पीएम, ये मेरा बेटा है। इससे बचकर रहना।'
अखिलेश यादव
- फोटो : getty images
शाह पीएम को लेकर गए थे अखिलेश-मुलायम के पास
बता दें, शपथ ग्रहण खत्म होने के बाद पीएम ने मंच पर सभी नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान अमित शाह मुलायम और अखिलेश को मोदी के पास लेकर गए थे। मोदी मंच पर बैठे एनडी तिवारी से भी मिलने गए थे। इसके बाद जब मोदी लौटे तो मुलायम ने एक बार फिर उनसे हाथ मिलाया और उनके कान में कुछ कहा था। बता दें, इस सेरेमनी में अखिलेश मंच पर मौजूद हर नेता से हाथ मिलाते नजर आए थे।

मुलायम सिंह पीएम मोदी के कान में कुछ कहते हुए
- फोटो : getty images
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो
यूपी की पॉलिटिक्स के इतिहास में ये शायद पहली तस्वीर थी, जब सीएम के शपथ ग्रहण के दौरान दो विपक्षी पार्टियों के नेता इस अंदाज में मिले थे। याद हो इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। इस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए थे। मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा होगा? ज्यादातर लोग इस पर अपनी-अपनी बात कहते रहे। लेकिन ये राज कायम रहा। अब अखिलेश ने इस फोटो का राज खोलते हुए यह बात बताई है।