अखिलेश का तीखा वार, कहा 'ठोको नीति नौजवानों के लिए, बूथ से नहीं बंदूक के जाेर पर लड़ेगी बीजेपी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की ठोको नीति केवल नौजवानों और छात्रों के लिए है
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2019
यह तस्वीर देखिए और यह बात जान लीजिए कि अब भाजपा कार्यकर्ता और बूथ से नहीं बल्कि बंदूक़ के ज़ोर पर लड़ेगी! pic.twitter.com/4ABzZs3RFT
सपा के समय लखनऊ से शुरू हुई व उप्र में अन्य जगह प्रस्तावित ‘अक्षयपात्र योजना’ का श्रेय लेने के लिए बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं. अगर ये योजना उनकी अपनी है तो वो अपने ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में इसका आयोजन क्यों नहीं कर रहे हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 11, 2019
ये दूसरों की थाली पर अपना हक़ जमाने वाले लोग हैं. pic.twitter.com/RjLvCiwQTQ
अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर तंज कसने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं फिर चाहे वो अपनी किसी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हों या फिर सोशल मीडिया पर अपने विचारों को प्रकट कर रहे हों। अमोसी एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोके जाने के बाद से पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है।
भाजपा दावा कर रही है कि ज़हरीली शराब के शिकार अधिकांश मृतक उपभोक्ता नहीं बल्कि शराब बनाने के काम से जुड़े लोग थे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 10, 2019
अगर ऐसा है तो भाजपा सरकारों द्वारा इतने व्यापक स्तर पर हो रहे इस गोरखधंधे की ख़बर या तो उनकी नाकाम सरकारों को नहीं थी या फिर भाजपाइयों की स्वयं इसमें संलिप्तता है.