फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश बोले- नेताजी ‘एडजस्टमेंट का मतलब समझते हैं, अमर सिंह और शिवपाल को लेकर ऐसा रहा रिएक्शन

Sun, 24 Feb 2019 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about mulayam singh and amar singh
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि केंद्र सरकार ने आतंकियों के खिलाफ पांच साल कोई तैयारी नहीं की। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी दल एकमत हैं, फिर भी पता नहीं क्यों सरकार रुकी है। पाकिस्तान के साथ चीन के खिलाफ भी युद्ध की रणनीति तैयार की जाए। प्रत्येक शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ प्रदेश और एक करोड़ केंद्र सरकार दे। चुनाव संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना कांग्रेस को साथ लिए भी बीजेपी को रोका जा सकता है। कई मामलों में कांग्रेस का भाजपा के साथ समझौता है। 
akhilesh yadav statement about mulayam singh and amar singh
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश रविवार दोपहर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी की बहन की शादी में कानपुर में आए थे। उनसे सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह के संबंध में सवाल किया तो बोले कि कौन आरएसएस वाले अमर सिंह? इसके बाद बोलने से मना कर दिया।
akhilesh yadav statement about mulayam singh and amar singh
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
चाचा शिवपाल सिंह यादव से संबंधित सवाल को भी टाल गए। गठबंधन से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नाखुश होने की बात पर कहा कि नेताजी ‘एडजस्टमेंट का मतलब समझते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about mulayam singh and amar singh
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि किसानों का कर्ज शत-प्रतिशत माफ किया जाना चाहिए। फर्जी एनकाउंटर का काउंटर जनता वोट से करेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर दोनों दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों में समझौता चाहते थे, लेकिन तब किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया।
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about mulayam singh and amar singh
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन से डॉ. लोहिया और डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंभ जाने की बात पर कहा कि आशीर्वाद देने वाले साधु संत चले गए, तब पीएम पहुंचे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed