फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिलेश को आखिर क्यों आई 'चंबल के बीहड़ों' की याद, पढ़िए सपा अध्यक्ष ने किसे कहा डकैत 

Tue, 23 Jan 2018 01:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about crime in uttar pradesh
अखिलेश यादव

सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अचानक 'चंबल के बीहड़ों' की याद आ गई। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों जैसी जघन्य घटनाएं अब यूपी की राजधानी में हो रही हैं। अखिलेश कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे डकैतियों का नया भारत बनाना चाहते हैं। 

 

akhilesh yadav statement about crime in uttar pradesh
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं, प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। जो काकोरी शहीदों के नाम से जाना जाता था, वह अब डकैती के चलते सुर्खियों में है। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि सपा सरकार में हर घटना को गुंडाराज बताने वाले अब अपनी सरकार में लूट, डकैती, हत्या की ताबड़तोड़ वारदात पर क्या कहेंगे?
 

अखिलेश कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

akhilesh yadav statement about crime in uttar pradesh
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का साफ संकेत दिया। उन्होंने कहा, जनेश्वर मिश्र ने डॉ. लोहिया के आंदोलन को आगे बढ़ाया था। उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से जानते थे। कन्नौज डॉ. लोहिया की सीट रही है। मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से चुनाव लड़ने का मौका मिले। नेताजी मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि 2019 में गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के वक्त ही देखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा को दी जन्मदिन की बधाई

akhilesh yadav statement about crime in uttar pradesh
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा, आज चाचा (शिवपाल) का जन्मदिन है। मीडिया के माध्यम से उनको बधाई देना चाहता हूं। शनि मंदिर में उनके पूजा करने पर कहा कि ये उनकी धार्मिक आस्था है।
 
विज्ञापन

आजम पर दबाव बनाने के लिए जांच

akhilesh yadav statement about crime in uttar pradesh
अखिलेश यादव
सरकार दबाव बना रही है कि कोई मुंह न खोल सके। आजम खां को परेशान करने के लिए एसआईटी जांच कराई जा रही है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। पहले कहा कि एक्सप्रेसवे में घोटाला है, गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला है। सरकार हर चीज की जांच करा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed