यूपी के मुख्यमंत्री/सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्मनगरी चित्रकूट में जनसभा के दौरान खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से बेहतर नेता बताया। ये हैं अखिलेश यादव के वो 10 बयान जिससे वह खुद को सबसे बेहतर और ईमानदार बता रहे हैं।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
केन्द्र सरकार ने कालेधन को लेकर जनता को लाइन में ही खड़ा कर दिया। लाइन के कारण कई लोगाें की मौत हो गयी। उनके परिजनों को समाजवादी सरकार की तरफ से दो दो लाख रूपये की मदद दी गई।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
केंद्र सरकार अभी तक काला धन जमा होने का हिसाब नहीं दे पाई। पत्थर वाली बसपा सरकार भी अरबों खाने के बाद अब कहने लगी है कि वह भी विकास करायेगी। विकास तो यूपी में हमने ही करके दिखाया है।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में दौरा करने के बाद भी देश का विकास नहीं कर पाए। मैं प्रदेश में रहते हुए भी दूसरे देशों की तरह यूपी का विकास कर आम जनता को अमेरिका पैटर्न पर सुरक्षा दे रहे हैं।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई कहते है कि यूपी में पांच पांच मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी में हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिये एक भी मुख्यमंत्री नहीं मिल रहा। अभी तक हुए दो चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टीं आगे रही। तीसरे व चौथे चरण में भी आगे रहेगी।