समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिश यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान हर रोज भाजपा सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्वीट करने वाले अखिलेश ने अचानक से सोशल मीडिया पर शांत नजर आने लगे थे लेकिन अब अखिलेश फिर से सोशल मीडिया पर अपनी वापसी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अखिलेश का भुट्ठा प्रेम खूब वायरल हो रहा है। अखिलेश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो अपलोड की है। जिसमें वो एक भुट्टा वाले से बतियाते हुए नजर आ रहे हैं। अखिलेश जब बाराबंकी से निकले तो अचानक से उनकी नजर एक भुट्टा वाले पर पड़ गई।
3 of 5
भुट्टा खरीदते अखिलेश यादव
- फोटो : गूगल
गर्मागरम भुट्टा देखकर अखिलेश से रहा नहीं गया और उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी भुट्टे वाले की ओर मुड़वा दी। भुट्टे वाले के पास पहुंचकर अखिलेश और उनके बीच कुछ पल संवाद भी हुआ। इसके बाद अखिलेश वहां से मुस्कुराते हुए चले गए।
4 of 5
भुट्टा खरीदने के बाद अखिलेश यादव
अखिलेश ने भुट्टा वाले के साथ फोटो अपलोड करते हुए लिखा है 'ये भुट्टा खरीद कर खाना तो एक बहाना है... असली मकसद तो मेहनतकश का हौसला बढ़ाना है'। अखिलेश का भुट्ठा और चाय प्रेम किसी से छुपा नहीं है।
5 of 5
फोटो देखकर लग रहा है अखिलेश पूछ रहे हों क्या भाव दे रहे हो भइया
पत्नी डिंपल के साथ जब भी वाे कहीं निकलते हैं तो अक्सर कुल्हड वाली चाय देखकर उनके कदम रूक ही जाते हैं। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिख कि 'लखनऊ के बाराबंकी और सीतापुर में सरकारी दुकान से खरीदी गयी ज़हरीली शराब का शिकार बने लोगों की मृत्यु किसी हत्या से कम नहीं है। सरकार को अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देनी चाहिए। दुखद क्षणों में पीड़ित परिवार के साथ।