फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने उठाया ये बड़ा कदम

Sat, 06 Apr 2019 05:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी जंग के बीच पार्टी में उठी हलचल ने सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मजबूरन एक बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। पार्टी में घमासान पर सपा मुखिया ने प्रत्याशी सहित कई नेताओं को तलब किया है।


 
akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में समाजवादी पार्टी में चल रही धड़ेबाजी की शिकायतों पर शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी व पूर्व विधायकों और कुछ पदाधिकारियों को तलब किया। अचानक बुलावा आने से प्रत्याशी को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी टालना पड़ा। सपा की ओर से प्रयागराज की पूर्व विधायक पूजा पाल को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही एक धड़े की कार्यशैली से पार्टी के अधिकांश लोग असंतुष्ट थे।

 
akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
इसे लेकर कई दिनों से खींचतान चल रही थी। सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसकी जानकारी दी। चुनाव संयोजन में अव्यवस्था और खींचतान से नाराज पार्टी अध्यक्ष ने प्रत्याशी, कुछ पूर्व विधायकों और संगठन के लोगों को शुक्रवार सुबह दस बजे लखनऊ तलब किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे तक चली बैठक में विवाद और अंतरकलह को समाप्त करने के लिए पूर्व विधायकों को उनके क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बना दिया है। उन्होंने पूर्व विधायकों से कहा कि अब अपने-अपने क्षेत्र में काम करें इससे पार्टी को उनकी क्षमताओं का आकलन भी हो जाएगा।

 
विज्ञापन
akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
तस्वीर में बायें से अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, आजम खां व डिंपल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
जहां सपा के पूर्व विधायक नहीं हैं वहां पूर्व प्रत्याशी और संगठन के कुछ लोगों को प्रत्याशी के प्रचार, जनसंपर्क और चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान ही पार्टी मुखिया ने एक माननीय के पर भी कतरे जो जिले में चर्चा का विषय बना है। सपा के मीडिया प्रभारी प्राचींद्र मिश्रा ने बताया कि प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को होना था जो किन्ही कारणों से टल गया। अब उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed