{"_id":"5ca7a610bdec22142d5e54b9","slug":"bjp-leader-statement-on-air-strike-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नापाक प्रेमियों पर हमलावर हुए भाजपा नेता, बोले... ‘एयर स्ट्राइक से खाली जगह पर गेस्ट हाउस बनवाए पाक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक प्रेमियों पर हमलावर हुए भाजपा नेता, बोले... ‘एयर स्ट्राइक से खाली जगह पर गेस्ट हाउस बनवाए पाक’
Sat, 06 Apr 2019 05:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा चुुनाव 2019 में एयर स्ट्राइक का मुद्दा गमार्या हुआ है। ऐसे में विपक्षियों के एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने की वजह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने उनपर करारा हमला बोला है।
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के सांडी में मंगला देवी मंदिर के निकट आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने में विश्वास रखती है। एक दौर में टोपी पहनने और साफा डालने की होड़ थी, अब मंदिर जाने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद बहुत जगह खाली हो गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व मायावती।
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान को यहां गेस्ट हाउस बनवाना चाहिए। भारत में रहने वाले पाक प्रेमियों को वहीं रहना चाहिए। राफेल मामले पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों का जवाब देकर साबित किया है कि उनका सीना 56 इंच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विपक्षी दलों द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर 1971 का युद्ध याद दिलाते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि तब अटल जी ने कहा था कि इस समय मेरा देश भारत है, मेरी पार्टी भारत है, मेरा चुनाव निशान भी भारत है। लेकिन अब विपक्षी दल देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाते हैं। जनता से सवाल किया कि मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों के लिए जितना कार्य नरेंद्र मोदी ने किया उतना किसी ने नहीं। अटल जी ने किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन कमेटी बनाई, लेकिन इसकी रिपोर्ट दस साल तक कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार दबाए रही। उन्होंने आंकड़ों से बताया कि हरदोई में कितने बड़े पैमाने पर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला।