फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले इस घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ

Sat, 07 Dec 2019 03:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave a big statement on Unnao scandal
अखिलेश यादव कानपुर देहात में - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में पेट्रोल डाल कर दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव कांड पर बोलते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है, लेकिन भाजपा सरकार पर नहीं। उन्नाव में दो बेटियों के साथ दुराचार की घटनाओं में भाजपा नेताओं का हाथ हैं।


 
Akhilesh Yadav gave a big statement on Unnao scandal
युवाओं से रूबरू हुए अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
पहली घटना में तो पीडि़ता को न्याय के लिए मुख्यमंत्री के आवास तक जाना पड़ा और आत्मदाह तक का प्रयास किया। उसके पिता व अन्य की हत्या भी हो गई। वहीं दो दिनों पूर्व हुई दूसरी घटना में पीड़ता के न्यायालय जाते समय पिटाई कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पीडि़ता का इलाज करने वाले डाक्टरों ने हालत नाजुक बताई है। उम्मीद है कि पीडि़ता जल्द ही स्वस्थ्य होगी।

 
Akhilesh Yadav gave a big statement on Unnao scandal
पत्रकारों से बातचीत करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने हमलावर होते हुए कहा भाजपा सरकार धान की कीमत नहीं दे पा रही तो किसानों की पराली की व्यवस्था क्या करेगी। यह बात झींझक में एक तिलक समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री झींझक कस्बा के राम पैलेस गेस्ट हाउस में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave a big statement on Unnao scandal
कानपुर देहात कुछ इस अंदाज में नजर आए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज किसानों को पहले अपनी फसल बचाने के लिए अन्ना घूम रहे मवेशियों से रक्षा करनी पड़ती है। उसके बाद जब धान तैयार होने पर खरीद केंद्र के बेंचने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिन किसानों की धान बिकी है। उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। किसान जब पराली जलाता है तो उस पर मुकदमा लिखाकर उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार पाने को भटक रहा है। जब प्रदेश में सपा सरकार थी तो किसानों के लिए हितकर फैसले लिए गए थे।

 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave a big statement on Unnao scandal
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर व मथुरा में बिजली घर बनवाये गए थे। उनमें पराली आदि जलाई जाती हैं। जब प्रदेश में सपा सरकार बनेगी तो कानपुर देहात में भी एक बिजली घर बनाया जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली गैस सभी महंगी है और जाति पूछकर इलाज व सुविधाएं दी जा रही है।

तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में चलाई गई यूपी 100 पुलिस का नाम बदल कर 112 रख दिया गया। लेकिन किया कुछ नहीं। सपा सरकार में चलाई गई पुलिस की गाडिय़ा और कंट्रोल रूम है। दोपहर करीब 1:55 बजे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटे तक समारोह में रुककर वधू वैशाली को आशीर्वाद दिया। 2:25 बजे उनका काफिला रवाना हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed