{"_id":"5e1983978ebc3e881a4767a4","slug":"kannauj-accident-remnants-of-10-and-a-dead-body-sent-for-postmortem-in-potali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज हादसा: 10 के अवशेष और एक शव को पोटली में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पढ़ें कब क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज हादसा: 10 के अवशेष और एक शव को पोटली में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पढ़ें कब क्या हुआ
Sat, 11 Jan 2020 01:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों वाहन धू-धूकर जल उठे। बस में करीब 45 यात्री थे। कई ने कूदकर जान बचाई। इस हादसे में अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। हादसे में बस से नौ व ट्रक से एक अवशेष मिला है।
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ यूं रहा घटनाक्रम
सायं 7:00- गुरसहायगंज से 25 सवारियां लेकर स्लीपर बस रवाना हुई। साथ में तीन स्टाफ के लोग थे।
7:40- बस छिबरामऊ पहुंची।
8:00- 17 सवारियां और लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई।
8:30- घिलोई गांव के सामने ट्रक से टकराई।
8:35- धमाके के बाद बस में लगी आग और ग्रामीण इकट्ठे होने शुरू हुए।
8:40- ग्रामीणों ने शुरू किया बस के अंदर फंसे यात्रियों का बचाव।
8:40- डायल 112 मौके पर पहुंची।
8:50- कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
9:00- एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे।
9:05- छह एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।
9:05- दमकल मौके पर पहुंची।
9.10- डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।
9.50- मैनपुरी जनपद से एंबुलेंस पहुंची।
9.55- डीएम व एसपी सौ शय्या अस्पताल पहुंचे।
10.15- बस में लगी आग पर काबू पाया गया।
10.20- ट्रक में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए।
10.30- ट्रक की आग पर पाया काबू।

चेतावनी बोर्ड के सामने ही हुआ हादसा
घिलोई में दुर्घटना बहुल क्षेत्र गति सीमा बीस किलोमीटर प्रति घंटा के लगे चेतावनी बोर्ड के ठीक सामने यह हादसा हुआ। बोर्ड में भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से इस स्थान को दुर्घटना स्थल बताया गया है। वाहन चालकों को यहां पर धीमे चलने की चेतावनी दी गई है। इसे महज संयोग ही कहा जाएगा कि दुर्घटना की चेतावनी देने वाले बोर्ड के सामने ही हादसा हो गया।

ये हो सकती टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने की वजह...
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बस या ट्रक में से किसी एक में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। जिससे धमाके के साथ आग लगी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अपनी दिशा में बेवर की तरफ जा रही थी। बेवर की तरफ से आने वाला ट्रक विपरीत दिशा में था। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने सवारियों को बचाने का प्रयास किया। बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए इससे लोगों की हिम्मत टूट गई।

बुझने के बाद फिर सुलगी आग
दमकल टीम ने रात साढ़े दस बजे के लगभग आग पर काबू पा लिया। जैसे ही प्रशासनिक अफसरों ने बस के अंदर जाने का प्रयास किया, एक बार फिर आग सुलगने लगी। इसके बाद लोगों को पीछे किया गया। फायर ब्रिगेड ने फिर से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।