फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल पर आपत्तिजनक टिप्पणी फिर डॉक्टर को बताया भाजपा एजेंट अब जय श्रीराम पर अखिलेश ने गरमाई सियासत

Mon, 17 Feb 2020 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav angry on Jai Shri Ram slogan
अखिलेश के साथ डिंपल - फोटो : amar ujala
इसे इत्तेफाक कहें या फिर रणनीति, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिछले दोनों दौरे कन्नौज ही नहीं यूपी के सियासी गलियारों में भी गर्मी बढ़ा दी है। 14 जनवरी को सौ शय्या अस्पताल में डॉक्टर से तकरार और उसके बाद सांसद पर पत्नी डिंपल के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाकर अखिलेश सियासी हल्कों में नई बहस का मुद्दा छोड़ गए थे।


 
Akhilesh yadav angry on Jai Shri Ram slogan
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सपा के महिला सम्मेलन में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले युवक के जरिए खुद की सुरक्षा पर सवाल और बाद में भाजपा के एक नेता से खुद को धमकी मिलने की बात कहकर फिर चर्चाओं का बाजार गर्मा गए।  नये साल में अखिलेश यादव का 14 जनवरी का दौरा खासा सुर्खियों में रहा था। मकसद था भीषण बस हादसे के घायलों का हाल जानने का, लेकिन घायलों के बीच मौजूदगी के वक्त सौ शय्या के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. डीएस मिश्रा के बोलने को मुद्दा बनाते हुए अखिलेश ने काफी खरी-खरी कही थी।

 
Akhilesh yadav angry on Jai Shri Ram slogan
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
नाम पता जानने पर डॉक्टर पर सरकार का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए डाक्टर की भूमिका को परोक्ष रूप से सियासत से जोड़ दिया था। इसे लेकर कई दिनों तक डॉक्टरों और सियासी हल्कों में काफी हलचल रही थी। सौ शय्या अस्पताल से निकलने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बिना नाम लिए सांसद पर पत्नी डिंपल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाकर भी सभी को चौंका दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav angry on Jai Shri Ram slogan
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसकी प्रतिक्रिया में सांसद सुब्रत पाठक ने आरोप साबित होने पर राजनीति छोड़ देने तक का ऐलान कर दिया था। दोनों दलों में कई दिनों तक यह मुद्दा चर्चा में रहा था। शनिवार को सपा के महिला सम्मेलन में युवक के जय श्रीराम का नारा लगाने पर बखेड़ा हो गया। सपा कार्यकर्ता उस युवक को धुनने में लग गए और अखिलेश यादव इसके सियासी निहतार्थ समझाने में।

 
विज्ञापन
Akhilesh yadav angry on Jai Shri Ram slogan
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने युवक की मौजूदगी को सुरक्षा में सेंध बताते हुए अपनी जान का खतरा बता दिया। इसके बाद भाजपा के एक नेता से धमकी मिलने की बात कही, लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि क्या धमकी मिली है या किसने दी है। इसके बाद से दोनों दलों (सपा-भाजपा) के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed