करेंसी की किल्लत पर मचा सियासी घमासान, अखिलेश ने सरकार के सामने खड़े किए कई सवाल
अखिलेश यादव ने देश में करेंसी की कमी को लेकर कहा कि वर्तमान सरकार ने सबसे अधिक मात्रा में करेंसी की छपाई की है फिर भी एटीएम में नहीं है तो नकद कहां है?
इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि 'क्या सरकार के निर्देश पर वापस लिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि कागज, स्याही और मशीनों को विदेश से लाया गया था, तब भी नकदी की कमी आई है। मुझे लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है।
This govt printed max amount of currency, but where is cash if its not there in ATMs? Is it being held back on govt direction? There is cash crunch even when paper, ink & machines were brought from abroad. I think there is an international conspiracy to hit Indian economy-A.Yadav pic.twitter.com/0imFJYp3CI