{"_id":"589b333b4f1c1b945237a3b5","slug":"akhilesh-daughter-in-law-one-stap-forward-to-dimple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए अखिलेश की बहू से, सास डिंपल को भी कर रही हैं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए अखिलेश की बहू से, सास डिंपल को भी कर रही हैं फेल
राजेश सैनी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ईशा यादव (फाइल फोटो)
इन दिनों अखिलेश यादव की बहू सोशल जगत में खासी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि अखिलेश की यह बहू सास डिंपल से भी एक कदम आगे है। अब आप सोच रहे होंगे कि जरूर कोई गलती हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है। तो आइए मिलिए अखिलेश की ही बहू से...
राहुल अखिलेश यादव के भांजे
राहुल यादव के साथ ईशा यादव
अखिलेश की इस बहू का नाम है ईशा। वह लालू यादव के साले साधू यादव की बेटी है। ईशा की शादी अखिलेश के भांजे राहुल से हुई है। साधु यादव राबड़ी देवी के भाई हैं। ऐसे लालू-ईशा में फूफा-भतीजी का रिश्ता है। राहुल यादव मुलायम सिंह के भाई अभय राम के नाती हैं। वे उनकी सबसे बड़ी बेटी शीला यादव के बेटे हैं। इस रिश्ते से राहुल अखिलेश और डिंपल के भांजे लगते हैं।
बहू ईशा के नाम संपत्ति...
राहुल यादव
सपा नेता राहुल यादव की संपत्ति अपने मामा अखिलेश यादव से लगभग तीन गुणा है। 2012 के चुनाव में अखिलेश ने नामांकन के दौरान कुल 8.8 करोड़ की संपत्ति दिखाई थी। राहुल ने मामा को पीछे छोड़ते हुए 22.8 करोड़ की संपत्ति दिखाई है। हालांकि वे अपनी मामी डिंपल यादव से पीछे हैं, जिनके पास 28 करोड़ की संपत्ति है। अखिलेश की बहू ईशा के नाम 59 लाख रुपए की अचल संपत्ति (भूमि) है। जबकि राहुल और ईशा दोनों के मिलाकर 20.59 करोड़ के खेत अलग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंपल और अखिलेश के नाम कितनी संपत्ति...
अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव
डिंपल-अखिलेश दोनों की अचल संपत्ति का जोड़ 7.8 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से संपत्ति का यह आंकड़ा डिंपल और अखिलेश की संपत्ति से कहीं ज्यादा बड़ा है। डिंपल और अखिलेश से ज्यादा अचल संपत्ति उनकी बहू ईशा और दामाद राहुल के पास है लेकिन ईशा-राहुल के पास न खुद का कोई घर है और न कोई प्लॉट नाम है।
विज्ञापन
ज्वैलरी की कीमत नहीं करवाई दर्ज
राहुल यादव के साथ पत्नी ईशा यादव
ज्वैलरी की कीमत नहीं करवाई दर्ज
राहुल यादव ने 22.8 करोड़ की संपत्ति तो दिखाई है, लेकिन उन्होंने अपने पास रखे गोल्ड-सिल्वर की कीमत को नामांकन में दिए गए ब्योरे में शामिल नहीं किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल संपत्ति यानी गोल्ड-सिल्वर हो सकती है। अगली स्लाइड में पढ़े राहुल के पास कितना है बैंक बैलेंस...
राहुल यादव ने 22.8 करोड़ की संपत्ति तो दिखाई है, लेकिन उन्होंने अपने पास रखे गोल्ड-सिल्वर की कीमत को नामांकन में दिए गए ब्योरे में शामिल नहीं किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल संपत्ति यानी गोल्ड-सिल्वर हो सकती है। अगली स्लाइड में पढ़े राहुल के पास कितना है बैंक बैलेंस...