फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा शिवपाल पर अखिलेश ने छोड़े शब्द बाण, बोले- मेरे खिलाफ साजिश रची थी तो मैंने भी मार दिया दाव

Sun, 05 Feb 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
akhilesh big statement on family fight
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी और मुलायम कुनबे में मचे घमासान पर आज शनिवार को अखिलेश ने इशारों-इशारों में कई बातें कह दी। अखिलेश ने बोला कि जिन्होंने हमारे खिलाफ साजिश की हमने भी उन पर दाव मार दिया। उनका साफ इशारा शिवपाल पर था। अखिलेश यही नहीं रुके... 

 


 

ये तीन महीना कैसे कटे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता

akhilesh big statement on family fight
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)
आगे बोले ये तीन महीना कैसे कटे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। सीएम ने औरैया के विधूना में कहा कि एक बार लगा कि साइकिल कहीं निकल न जाए। कैसे दिन कटे, हम ही जानते हैं। उन्होंने पिता प्रेम व्यक्त करते हुए कहा हमारा और नेता जी का रिश्ता कोई नहीं तोड़ सकता। पिछले दो तीन महीनो में पार्टी में जो कुछ हुआ उसे भूल जाइए,कभी कभी समय और परिस्थितियां तय करती है। फैसला,पार्टी में हो रही साज़िशों के खिलाफ लड़ना मेरी मजबूरी थी। साजिश करने वालो को सबक सिखा दिया। राजनीति अच्छे हाथो में हो तो परिणाम अच्छे होते है।


 

कांग्रेस को ज्यादा सीट देकर हमने अपना दिल बड़ा किया।

akhilesh big statement on family fight
डेमो
अखिलेश ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा सपा कांग्रेश मिलकर सरकार बनएगी। जनता ये साथ पसंद कर रही है। कांग्रेस को ज्यादा सीट देकर हमने अपना दिल बड़ा किया। उन्होंने कहा दोस्ती बड़े दिल के साथ करनी चाहिए। प्रदेश में सपा सरकार के विकास कार्योंं को लेकर बोले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर जो एक बार चल लेगा वह सपा के अलावा किसी को वोट नहीं देगा। साथ ही उन्होंने कहा गरीब परिवार की महिला सदस्य को आने वाले समय में 1000 रुपये प्रति महीना देने की योजना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हमसे पूंछती तो हम अच्छा नोट बना देते

akhilesh big statement on family fight
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
भाजपा पर हमला बोलेते हुए अखिलेश ने कहा नोट बंदी से बीजेपी ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया। बढ़ी होशियारी से भाजपा ने पैसा जमा करा लिया। रुपया कोई काला नहीं होता, बल्कि हमारा लेनदेन खराब होता है, मेहनत से कमाने वाले लोग लाइन में लग गए, लोगों की जान चली गयी।
दो हजार का नया नोट बुरा और कमजोर है, हमसे पूंछते तो हम अच्छा नोट बना देते। नोट बंदी की बजह से लाइन में लगी महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया, बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया।

औरैया के विधूना कसबे में प्रत्यासी के समर्थन में बोलते हुए अखिलेश यादव ने 2 अहम घोषणा की। उन्होंने कहा सरकार बनने पर हाई स्कूल व इंटर पास की सिर्फ मार्कशीट दिखाने पर 1 लाख सिपाहियो की सीधी भर्ती की जायेगी। सरकार बनने पर जानवरों के त्वरित इलाज हेतु एम्बुलेंस
चलायी जायेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed