फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा की जनसभाओं का सुपर संडे आज, भुनाने निकले हैं दिग्गज अखिलेश

Sun, 05 Feb 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:07 PM IST
सार

चुनावी जनसभा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
akhilesh yadav public meeting at unnao
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होना तय हुआ है। 11 फरवरी को पहले चरण का चुनाव है। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। ऐसे में यूपी का चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए उनकी साख का सवाल बन गया है। इस चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस जो पिछले 27 सालों से यूपी में सत्ता से बाहर है उसके लिए भी यह चुनाव बेहद अहम रहने वाला है।


 

सपा की जनसभाओं का सुपर संडे आज

akhilesh yadav public meeting at unnao
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)
अब राहुल-अखिलेश की जोड़ी क्या कमाल दिखाएगी ये तो 11 मार्च को नतीजे आने के बाद पता चलेगा। लेकिन इन दोनों की जोड़ी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोनों यूपी में साझा जनसभा, रोडशो कर चुके हैं। आज के कार्यक्रम में अखिलेश कानपुर और उन्नाव में जनसभा करने पहुंचेेंगे। तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अखिलेश कानपुर में साझा चुनाव प्रचार करेंगे। कानपुर के अलावा राहुल सहारनपुर जिले के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा करेंगे। 

 

 

सपा की जनसभाओं का सुपर संडे आज

akhilesh yadav public meeting at unnao
अखिलेश यादव का समर्थक
अखिलेश दोपहर 12 बजे उन्नाव क्षेत्र के पुरवा के डाकघर मैदान में तशरीफ लाएंगे। यहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कानपुर के रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। रविवार सुबह मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर डाकघर मैदान के हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से सीधे वह जनसभास्थल पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों को शनिवार देरशाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। मुख्यमंत्री का मंच 20 फीट की लंबाई-चौड़ाई में बनाया गया है। वहीं हैलीपैड के किनारे और मंच तक दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगाई गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की जनसभाओं का सुपर संडे आज

akhilesh yadav public meeting at unnao
डेमो
शनिवार शाम तक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हैलीपैड का निर्माण कार्य पूरा करने में लगे रहे। मंच के बगल में सैफ हाउस बनाया गया है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें एक ब्लाक मुख्यालय के बाहर स्थित मैदान में और दूसरा दीपक बिहार कालोनी के मैदान में बनाया गया है। बताया कि ढाई घंटे के लिये रूट डायवर्ट रहेगा। वाहनों को मंगतखेड़ा कांथा मार्ग से मिर्री चौराहा से निकाला जाएगा।
 
विज्ञापन

सपा की जनसभाओं का सुपर संडे आज

akhilesh yadav public meeting at unnao
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
उन्होंने बताया कि अनुमानित भीड़ पांच हजार की बताई जा रही है। सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज ने लिया जायजा असोहा। मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी इंचार्ज एसपी आरएन शर्मा ने शनिवार को जनसभास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीएम की सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की। निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ सीओ पुरवा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed