उन्नाव में सोमवार की शाम तेज आंधी के दौरान उन्नाव-संडीला मार्ग पर निजामपुर गांव के पास चलती बस पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस चालक और आगे की सीट पर बैठे एक यात्री मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं।
2 of 6
पेड़ गिरने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जा रही एंबुलेंस भी पेड़ गिरने से रास्ते में फंस गई। जिसके बाद निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल न ले जाकर मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। तूफान की वजह से लगभग 15 किलोमीटर की दायरे में 40 पेड़ गिरे हैं। सभी पेड़ वन विभाग के हैं। सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक प्राइवेट बस 22 यात्रियों को लेकर उन्नाव से संडीला की ओर जा रही थी।
3 of 6
बस पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
आसीवन थानाक्षेत्र में उन्नाव संडीला मार्ग पर बस निजामपुर गांव के निकट पहुंची थी, तभी तेज आंधी आ गई। चालक लल्लन (45) निवासी नयनखेड़ा औरास ने बस नहीं रोकी। निजामपुर के निकट तेज आंधी की वजह से एक यूकेलिप्टस का पुराना पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिर गया। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें चालक लल्लन व पास में बैठा तीस वर्षीय युवक दब गया।
4 of 6
पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में लल्लन व पास में बैठे यात्री की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलाें को बाहर निकाला। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, घटनास्थल से पांच किमी पहले रसूलाबाद चौराहा पर कई पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया और एंबुलेंस फंस गई।
5 of 6
सड़क पर गिरा हुआ पेड़
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को मियागंज अस्पताल भेजना शुरू किया। हादसे में आसीवन थानाक्षेत्र के मुरव्वतपुर निवासी अर्चना (15) पुत्री सुनील व कुसुमा (35) पत्नी राकेश, औरास थानाक्षेत्र के अरसेना गांव निवासी रमेश (45) पुत्र देवीप्रसाद, उनकी पत्नी केतकी (42), मियागंज निवासी नन्हक्कू (38) की हालत गंभीर है।