फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दुर्गा पूजा पंडालों में मां भवानी की आरती बंगाली संगीत के साथ देख रोम रोम खिल उठा

Sat, 05 Oct 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Maa Bhavani in Durga Puja pandals with Bengali music
दुर्गा पूजा में मां की आरती - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा पंडालों में शनिवार की सुबह मां भवानी की आरती बंगाली संगीत केसाथ हुई। इसके बाद पुष्पांजलि हुई और शुरू हुआ उत्सव। शाम को कहीं पर म्यूजिकल संगीत ड्रामा हुआ तो कहीं पर पुष्पांजलि। उधर, दोपहर में आरती के बाद बड़ी संख्या में बंगाली समाज की ओर से सभी पंडालों में भक्तों को भोजन कराया गया।


 
Aarti of Maa Bhavani in Durga Puja pandals with Bengali music
मां भवानी की आरती - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि बंगाली समाज चार से आठ अक्तूबर तक दुर्गा पूजा उत्सव मना रहा है। इसी क्रम में श्रीश्रीबारवारी दुर्गा पूजा अनुष्ठान समिति की ओर से 155वां दुर्गा पूजा उत्सव एबी विद्यालय मालरोड में मनाया जा रहा है। पंडाल को काली मंदिर का रूप दिया गया है। सुबह सचिव अवीक घोष ने महासप्तमी की पूजा-अर्चना करवाई।

 
Aarti of Maa Bhavani in Durga Puja pandals with Bengali music
मां भवानी की आरती - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद देवीजी को पुष्पांजलि कर भोजन शुरू कराया। उधर, बाल निकुंज, स्वरूप नगर में होने वाली पूजा इस बार मोतीझील प्रांगण में हो रही है।  77 साल बाद यह दूसरा मौका होगा जब बंगाली समाज मोतीझील में पूजा कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aarti of Maa Bhavani in Durga Puja pandals with Bengali music
मां भवानी की आरती - फोटो : अमर उजाला
शाम को सार्वजनिक आर्यनगर दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को अलीबाबा चालीस चोर म्यूजिक ड्रामा प्रस्तुत किया गया। ड्रामा को देखने के लिए शहर के दूर इलाकों से भी लोग पहुंचे थे। यह पर मइया का रूप काफी खूबसूरत था। सचिव शताब्दी बोस की देखरेख में दिनभर में सभी आयोजन हुए।

 
विज्ञापन
Aarti of Maa Bhavani in Durga Puja pandals with Bengali music
मां भवानी की आरती बंगाली संगीत के साथ - फोटो : अमर उजाला
उधर, बंगीय परिषद की ओर से मॉडल टाउन पांडुनगर में 50वां दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। अशोक नगर की दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नारी शक्ति पर आधारित ड्रामा और धार्मिक किए गए। इसकेअलावा अर्मापुर स्टेट में गुरुद्वारा के पास, फूलबाग किला के पास,किदवई नगर बाबूपुरवा मैदान के पास, चकेरी में काली बाड़ी मंदिर के पास, श्याम नगर में हरिहर धाम के पास में दुर्गा पूजा की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed