खचाखच भरा मैदान, अरमान-अरमान का शोर करते कनपुरिए और अरमान के हर एक पल को कैद करने के लिए हाथों में मोबाइल कैमरा लिए वहां मौजूद हर शख्स.. मौका था रामा यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘अरमान मलिक ब्रेकअप टूर’ कार्यक्रम का।
2 of 6
अरमान के सुरों में झूूमें कनपुरिए
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर अपना हालिया रिलीज गाना ‘टूटा ख्वाब’ गाते हुए जैसे ही मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक मंच पर आए तो एकबारगी दर्शकों को संभालना मुश्किल हो गया। तालियों व शोर से सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया और अरमान के सुर से सुर मिलाने लगे।
3 of 6
अरमान ने बांधा सुरों का समां
- फोटो : अमर उजाला
अरमान ने कहा कि उनका ब्रेकअप तो नहीं हुआ, लेकिन यह गाना उन सभी के लिए है जो दस दर्द से गुजरे हैं। फिर जब उन्होंने दर्शकों से पूछा कि यहां पर किस-किस का ब्रेकअप हुआ है तो सब हाथ ऊपर करके चिल्लाने लगे, जिसपर अरमान खिलखिला कर हंस दिए।
4 of 6
अरमान के सुरों ने बनाया दिवाना
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ‘जुदा हम हो गए माना, मगर ये जान लो जाना’, ‘बोल दो ना जरा, दिल में है जो छुपा’, ‘इतनी मोहब्बत न करो मैं डूब न जांऊ कहीं’,‘आंखों के पन्नों से, मैने लिखा है सौ दफा’ जैसे गाने एक के बाद गाकर सबको झुमाया। अरमान ने लोगों की डिमांड पर ‘तू आती है जब जब सामने’ गाया जिसपर लोगों ने खूब सीटियां बजाईं।
5 of 6
आई लव यू अरमान चिल्लाती हुई नजर आईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का धन्यवाद देते हुए अरमान बोले कि कानपुर के दर्शकों ने उनका दिल खुश कर दिया है। पहली बार इतने बेहतरीन लोगों से मिलना हुआ है। सभी दर्शकों के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली और वीडियो भी बनाया। कहा कि वो यहां की यादें अपने संग लेकर जा रहे हैं और दोबारा आने का वादा भी कर रहे हैं।