{"_id":"61a086d219a00d01956da765","slug":"aanchal-kharbanda-s-death-revealed-tortured-to-incite-suicide-finally-hanged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंचल खरबंदा की मौत का खुलासा: प्रताड़ित कर खुदकुशी को उकसाया, आखिरकार मारकर लटका दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल खरबंदा की मौत का खुलासा: प्रताड़ित कर खुदकुशी को उकसाया, आखिरकार मारकर लटका दिया
Fri, 26 Nov 2021 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आंचल खरबंदा की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज किए। परिजनों ने स्पष्ट कहा कि ससुराल वालों ने आंचल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आए दिन खुदकुशी करने के तरीके बताकर उसको उकसाया। आखिर में मारकर लटका दिया। बयानों के साथ आंचल के मोबाइल समेत तमाम तथ्य भी पुलिस को उपलब्ध कराएं। इन तथ्यों को शामिल कर पुलिस विवेचना को आगे बढ़ाएगी। अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल का शव 19 नवंबर की रात घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर सूर्यांश और उसकी मां निशा को पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले में पुलिस अन्य नामजद छह आरोपियों की भूमिका तलाश रही है।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आंचल के पिता पवन ग्रोवर, मां रीना ग्रोवर और भाई अक्षय ग्रोवर ने थाने पहुंचकर विवेचक को बयान दर्ज कराए। रीना ने बताया कि आरोपी आए दिन आंचल को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग करते थे। विवाद हुए तो समझौता कराया गया, जिससे बेटी का परिवार बिखरने से बचा रहे। मगर आरोपी नहीं मानें। आखिर में मार ही डाला।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
नौकरानी को कैसे पता था आंचल फंदे पर लटकी है
पुलिस को दिए बयान में रीना ने बताया कि जब वह सूर्यांश के घर पहुंचीं तो कोई दरवाजा खोलने को तैयार नहीं था। एक नौकरानी सूर्यांश के बेटे अयांश को लेकर पहली मंजिल पर खड़ी थी। चीखने-चिल्लाने पर नौकरानी ने कहा कि आंचल मैडम फंदे पर लटकी हैं। उसके बाद जबरन रीना और उनके परिजन भीतर गए। पुलिस को बुलाया और शीशा तोड़कर कमरे के भीतर गए, जहां आंचल का शव लटक रहा था। रीना ने सवाल उठाया कि जब बाहर से भीतर का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था तो नौकरानी को कैसे पता चला कि आंचल फंदे से लटकी है।

इस तरह खुदकुशी के लिए उकसाता था सूर्यांश
आंचल के पिता पवन और भाई अक्षय ने पुलिस को बताया कि कई बार सूर्यांश फ्लाईओवर पर गाड़ी रोक चुका था। इस दौरान वह आंचल से कहता था कि यहां से कूद जाओ। इसी तरह से घर पर वह पंखे से लटककर खुदकुशी करने को कहता था। यह भी कहता था कि जब भी लटकना तो बाथरूम वाले पंखे से लटकना, क्योंकि वह सस्ता है। पिता और भाई ने वायरल हो रहीं कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो के बारे में कहा कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। इसमें केवल एक पक्ष दिखाया जा रहा है। यह सच नहीं है।

आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने विवेचक को सौंपे साक्ष्य
आंचल के परिजनों ने गुरुवार को विवेचक से मिलकर उन्हें आरोपियों के संबंध में सभी साक्ष्य सौंपे हैं। इसमें पेन ड्राइव में दो ऑडियो, नौ फाइलों में व्हाट्सएप चैट, मारपीट के निशान वाली आंचल की तस्वीरें, नौकरानी और घटनास्थल का वीडियो शामिल है। विवेचक ने इन साक्ष्यों को केस डायरी में शामिल करने का आश्वासन दिया है।